NOCIL Shares: 20% उछलकर शेयर अपर सर्किट पर, DGTR के इस फैसले के बाद बनाया उछाल का रिकॉर्ड

NOICL Share Price: रबर केमिकल्स बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी एनओआईसीएल के शेयर आज तूफानी स्पीड से ऊपर चढ़े। यह इतनी तेज ऊपर भागा कि रिकॉर्ड ही बन गया। पहली बार इसके शेयर 20% उछले और यह तेजी डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ ट्रे़ड रेमेडीज (DGTR) के एक फैसले के चलते आई है। जानिए पूरा मामला

अपडेटेड Jun 22, 2026 पर 12:29 PM
DGTR ने चीन, यूएस और ईयू से सल्फेनामाइड्स एक्सीलेरेटर्स के आयात पर पांच साल तक के लिए एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगा दी है जिससे NOCIL को सपोर्ट मिला है।

NOCIL Share Price: डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज (DGTR) ने पांच साल तक चीन, अमेरिका और ईयू (यूरोपीय यूनियन) से सल्फेनामाइड्स एक्सीलेरेटर्स के आयात पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी (ADD) लगाई तो एनओसीआईएल के शेयर रॉकेट बन गए। 20% उछलकर यह अपर सर्किट पर पहुंच गया। यह इसके शेयरों के लिए एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते भाव अधिक नीचे आ ही नहीं पाया। फिलहाल बीएसई पर यह 19.38% की बढ़त के साथ ₹189.75 पर है। इंट्रा-डे में यह 20% के अपर सर्किट लिमिट ₹190.70 पर पहुंच गया था।

NOCIL को DGTR के फैसले से क्यों मिला सपोर्ट?

डीजीटीआर ने चीन, यूएस और ईयू से सल्फेनामाइड्स एक्सीलेरेटर्स के आयात पर पांच साल तक के लिए एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगा दी है जिससे NOCIL को सपोर्ट मिला है। चूंकि यह देश की सबसे बड़ी रबल केमिकल्स मैन्युफैक्चरर है और यह पिलक्योर (Pilcure) ब्रांड के तहत सल्फेनामाइड एक्सीलेरेटर्स की पूरी सुईट ही बनाती है तो डीजीटीआर के फैसले से इसे अच्छा सपोर्ट मिला। ये एडिटिव्स रबर और टायर इंडस्ट्री के लिए काफी अहम हैं और इनका इस्तेमाल वल्कनाइजेशन (Vulcanisation) में होता है। वल्कनाइजेशन रबर को अधिक मजबूत, टिकाऊ और उपयोगी बनाने की एक रासायनिक प्रक्रिया है।


एक साल में कैसी रही शेयरों की सेहत?

एनओसीआईएल के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। आज की बंपर तेजी के बाद भी यह एक साल के हाई को छू नहीं सका। पिछले साल 30 जून 2025 को बीएसई पर यह ₹203.60 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 7 महीने में यह 38.43% फिसलकर 27 जनवरी 2026 को ₹125.35 के भाव पर आ गया जोकि इसके लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर पर शेयर संभले और 5 महीने में 52% से अधिक रिकवर हुए लेकिन एक साल के हाई से 6% से अधिक दूर ही रहा। इसे कवर करने वाले 7 एनालिस्ट्स में से 3 ने इसे खरीदारी, 3 ने होल्ड और 1 ने सेल रेटिंग दी है।

Dividend Stocks: 5 लाख खुदरा निवेशकों को स्पेशल डिविडेंड देने की तैयारी, ऐलान पर बढ़ी इस FMCG स्टॉक की चमक

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।