मदरसन सूमी पर नोमुरा की 'buy'कॉल, वर्तमान लेवल से आ सकती 19.2% की तेजी

Buzzing Stocks: Nomura ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस स्टॉक के वर्तमान ट्रेंड को देखने से लगता है कि आगे आने वाले सालों में कंपनी की आय में सालाना आधार पर 15 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Feb 16, 2023 पर 12:58 PM
Buzzing Stocks:मदरसन सुमी वायरिंग को सुमितोमो वायरिंग सॉल्यूशंस के साथ अपने जुड़ाव के जरिए तमाम उन्नत तकनीक और विशेषज्ञता का फायदा मिलता है

Buzzing Stocks: जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा रिसर्च (Nomura Research)ने मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया लिमिटेड (Motherson Sumi Wiring India) पर 62 रुपये प्रति शेयर के टारगेट के साथ 'buy'कॉल दी है। इसका मतलब ये है कि नोमुरा रिसर्च को लगता है कि इस स्टॉक में मौजूदा स्तरों से 19.2 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

बता दें कि मदरसन सुमी वायरिंग की स्थापना इसको संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल (Samvardhana Motherson International) से अलग करके की गई थी। कंपनी ने खुद को भारत के वायरिंग हार्नेस सेगमेंट में एक लीडिंग कंपनी के रूप में स्थापित कर लिया है। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी की अनुमानित बाजार हिस्सेदारी 45 फीसदी के आसपास थी।

सुमितोमो वायरिंग सॉल्यूशंस के साथ करार से फायदा


मदरसन सुमी वायरिंग को सुमितोमो वायरिंग सॉल्यूशंस के साथ अपने जुड़ाव के जरिए तमाम उन्नत तकनीक और विशेषज्ञता का फायदा मिलता है। मदरसन सुमी वायरिंग में सुमितोमो वायरिंग 25 फीसदी हिस्सेदारी है। गौरतलब है कि सुमितोमो वायरिंग सॉल्यूशंस ग्लोबल स्तर पर वायरिंग हार्नेस सोल्यूशंस की लीडिंग प्रोवाइडर है।

व्हीकल्स में वायरिंग हार्नेस के इस्तेमाल में बढ़ोतरी  से फायदा

नोमुरा रिसर्च का कहना है कि नये जमाने के व्हीकल्स में वायरिंग हार्नेस के इस्तेमाल में बढ़ोतरी हो रही है। पहले वाहनों में वायरिंग हार्नेस का इस्तेमाल का स्तर करीब 2.5 फीसदी था जो वर्तमान में बढ़कर 4.5 फीसदी के आसपास आ गया है। इसके चलते पिछले दशक में OE कार बिक्री में सालाना आधार पर सिर्फ दो फीसदी की बढ़त के बावजूद वायरिंग हार्नेस की बिक्री से होने वाली आय में सालाना आधार पर 10 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करनी है जोरदार कमाई तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

Nomura ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस स्टॉक के वर्तमान ट्रेंड को देखने से लगता है कि आगे आने वाले सालों में कंपनी की आय में सालाना आधार पर 15 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही आगे घरेलू बाजार में होने वाली कार की बिक्री में सालाना आधार पर 7 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।