Nova AgriTech IPO Listing: 36% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, कंपनी की ऐसी है कारोबारी सेहत

Nova AgriTech IPO Listing: मिट्टी और फसलों की सेहत से जुडे़ प्रोडक्ट तैयार करने वाली नोवा एग्रीटेक (Nova Agritech) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 113 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। इस IPO के तहत नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है

अपडेटेड Jan 31, 2024 पर 4:48 PM
Nova AgriTech IPO Listing: नोवा एग्रीटेक मिट्टी और फसलों की सुरक्षा और पोषण से जुड़ी चीजें बनाती है। आज इसके शेयरों की घरेलू मार्केट में एंट्री हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nova AgriTech IPO Listing: मिट्टी और फसलों की सेहत से जुडे़ प्रोडक्ट तैयार करने वाली नोवा एग्रीटेक (Nova Agritech) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 113 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 41 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 56 रुपये और NSE पर 55 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 36 फीसदी से अधिक लिस्टिंग गेन (Nova AgriTech Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह 58.79 रुपये (Nova AgriTech Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 43.39 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Nova AgriTech IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

    नोवा एग्रीटेक का 143.81 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-25 जनवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 113.21 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्सा 81.13 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 233.03 गुना, खुदरा निवेशकों का 80.20 गुना भरा था।


    Mutual Funds के पसंदीदा सात सेक्टर्स, Q3 में 45% बढ़ गया पोर्टफोलियो का वजन

    इस आईपीओ के तहत 112 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले 31.81 करोड़ रुपये के 77,58,620 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री हुई है। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल एक नया फॉर्मुलेशन प्लांट बनाने के लिए सब्सिडियरी नोवा एग्री साइंसेज में निवेश, मौजूदा फॉर्मुलेशन प्लांट के विस्तार, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, नोवा एग्री साइंसेज की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

    शानदार एंट्री के बाद मुनाफावसूली का दबाव, Brisk Technovision में निवेश पर इतना हुआ प्रॉफिट

    Nova AgriTech के बारे में

    नोवा एग्रीटेक मिट्टी और फसलों की सुरक्षा और पोषण से जुड़ी चीजें बनाती है। कंपनी के 11,722 डीलर्स हैं। इसका डीलर नेटवर्क वर्तमान में देश के 16 राज्यों और नेपाल में फैला हुआ है। कंपनी ने बांग्लादेश, श्रीलंका और वियतनाम में कुछ थर्ड पार्टी के साथ मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और सप्लाई एग्रीमेंट्स भी किए हैं और बिजनेस शुरू करने के लिए मंजूरी का इंतजार कर रही है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है।

    वित्त वर्ष 2021 में इसे 6.30 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 13.69 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 20.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान रेवेन्यू भी सालाना 14 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर वित्त वर्ष 2023 में 210.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अब इस वित्त वर्ष की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2023 में कंपनी को 10.38 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 103.24 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।