कार बनाने वाली कंपनियों ने नवंबर में अब तक की सबसे अच्छी बिक्री दर्ज की है। नवंबर के कार बिक्री के आंकड़ों से पता चलता है कि पर्सनल ट्रांसपोर्ट की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। जिसके चलते कार इंडस्ट्री 2023 में रिकॉर्ड बिक्री के लिए तैयार है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि कि कार बनाने वाली कंपनियों ने पिछले महीने लगभग 3,35,354 गाडियां डिस्पैच की हैं।
