Get App

NSE IPO की जिम्मेदारी नए CEO पर, मौजूदा CEO लिमये ने दूसरे चरण के कार्यकाल से इनकार किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 09, 2022 पर 7:51 AM
NSE IPO की जिम्मेदारी नए CEO पर, मौजूदा CEO लिमये ने दूसरे चरण के कार्यकाल से इनकार किया
NSE के मौजूदा CEO विक्रम लिमये का कार्यकाल 16 जुलाई 2022 को खत्म हो रहा है

NSE के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) विक्रम लिमये का कार्यकाल इस साल जुलाई में खत्म हो रहा है। उन्होंने फैसला किया है कि वह CEO के तौर पर दूसरे चरण का कार्यकाल नहीं संभालेंगे। इसका मतलब है कि NSE के IPO की जिम्मेदारी कंपनी के नए CEO की होगी। हालांकि कुछ दिनों पहले जब मनीकंट्रोल ने एक इंटरव्यू में NSE के पब्लिक इश्यू के बारे में पूछा था तो लिमये ने कहा था कि अब इसका वक्त तय नहीं है।

मिंट को दिए एक इंटरव्यू में लिमये ने कहा, "मैंने बोर्ड को बता दिया है कि मैं दूसरा कार्यकाल नहीं करना चाहता हूं। इसलिए मैं इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो रहा हूं।"

दूसरे चरण के कार्यकाल की इच्छा नहीं

लिमये कहा, "मेरा कार्यकाल 16 जुलाई 2022 को खत्म हो रहा है। मैंने इस संस्थान को बेहद मुश्किल भरे दौर में संभाला है और इसे बदलने की पूरी कोशिश की है। बिजनेस ग्रोथ, टेक्नोलॉजी, गवर्नेंस, रेगुलेटर के नियमों को लागू करने जैसे कई काम बेहतर ढंग से किए हैं। मैं सभी स्टेकहोल्डर्स, रेगुलेटर्स और सरकार के सपोर्ट के लिए आभारी हूं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें