NSE का बड़ा ऐलान, इस इंडेक्स में शामिल होगा Jio Financial Services

मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस (Reliance) की फाइनेंस इकाई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) की अलग से लिस्टिंग होने वाली है। एनएसई (NSE) ने सोमवार 17 जुलाई को यह फिक्स भी कर दिया कि जब इसकी मार्केट में एंट्री होगी तो इसे किस इंडेक्स में शामिल किया जाएगा। एक्सचेंज ने 20 जुलाई को कैपिटल मार्केट सेगमेंट में रिलायंस के लिए खास प्री-ओपन सेशन का ऐलान किया है

अपडेटेड Jul 18, 2023 पर 8:56 AM
Story continues below Advertisement
रिलायंस के किन शेयरहोल्डर्स को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर मिलेंगे, रिलायंस ने इसकी रिकॉर्ड डेट 20 जुलाई को फिक्स की है।

मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस (Reliance) की फाइनेंस इकाई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) की अलग से लिस्टिंग होने वाली है। एनएसई (NSE) ने सोमवार 17 जुलाई को यह फिक्स भी कर दिया कि जब इसकी मार्केट में एंट्री होगी तो इसे किस इंडेक्स में शामिल किया जाएगा। इसके शेयर 20 जुलाई को लिस्ट होंगे। अन्य सेक्टरल इंडेक्स के साथ इसे निफ्टी 50, निफ्टी 100, निफ्टी 200 और निफ्टी 500 में भी रखा जाएगा। रिलायंस की बात करें तो इसके शेयर 17 जुलाई को बीएसई को 2.10 फीसदी उछलकर 2796.40 रुपये (Reliance Share Price) पर बंद हुए थे।

Reliance के लिए खुलेगा खास प्री-ओपन सेशन

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों की घरेलू मार्केट में 20 जुलाई यानी गुरुवार को एंट्री होगी। एनएसई की तरफ से जारी सर्कुलर के मुताबिक एक्सचेंज ने 20 जुलाई को कैपिटल मार्केट सेगमेंट में रिलायंस के लिए खास प्री-ओपन सेशन का ऐलान किया है। यह खास सेशन इसलिए होगा क्योंकि रिलायंस का फाइनेंशियल सर्विसेज कारोबार रिलायंस स्ट्रैटेजिक इनवेस्टमेंट्स के रूप में अलग होगा और इसका नाम जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड होगा।


Jio Financial Services के लिए रिकॉर्ड डेट भी 20 जुलाई

रिलायंस के किन शेयरहोल्डर्स को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर मिलेंगे, रिलायंस ने इसकी रिकॉर्ड डेट पहले ही 20 जुलाई को फिक्स कर दी थी। रिलायंस के ऐलान के मुताबिक इसके शेयरहोल्डर्स को एक शेयर पर रिलायंस स्ट्रैटेजिक इनवेस्टमेंट्स यानी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का 10 रुपये की फेस वैल्यू वाला एक फुल्ली पेड-अप इक्विटी शेयर मिलेगा। रिलायंस ने 8 जुलाई को ऐलान किया था कि इस फाइनेंस इकाई के एमडी और सीईओ हितेश कुमार सेठी होंगे और उनका कार्यकाल तीन साल के लिए होगा। हालांकि अभी उनके नाम पर आरबीआई की मुहर लगनी बाकी है।

देश के 13 वें नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक और पूर्व गृह सचिव राजीव महर्षि को इसके बोर्ड में एडीशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ सुनील मेहता को भी एडीशनल डायरेक्टर बनाया गया है। ईशा अंबानी और अंशुमन ठाकुर को नॉन-एग्जेक्यूटिव्स डायरेक्टर्स नियुक्त किया गया है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।