NSE ने इंडेक्स डेरिवेटिव्स के लॉट साइज में किया बदलाव, जानिए कब से होंगे लागू

Nifty 50 का लॉट साइज 75 से घटकर 65 हो जाएगा। निफ्टी बैंक का 35 से घटकर 30, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज का 65 से घटकर 60 और निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट का 140 से घटकर 120 हो जाएगा। एनएसई ने स्पष्ट किया है कि Nifty Next 50 का लाइट साइज अपरिवर्तित रहेगा

अपडेटेड Nov 27, 2025 पर 9:40 PM
एनएसई ने कहा है कि मौजूदा सभी लॉट साइज 30 दिसंबर, 2025 की एक्सपायरी तक सभी वीकली और मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स पर लागू होंगे।

एनएसई ने कई इडेंक्स डेरिवेटिव्स के लॉट साइज में बदलाव किया है। यह बदलाव दिसंबर 2025 की एक्सपायरी साइकिल से लागू होगा। इस बारे में एनएसई ने एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि निफ्टी 50, निफ्टी बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट के लॉट साइज घट जाएंगे।

Nifty 50 का लॉट साइज 75 से घटकर 65 हो जाएगा। निफ्टी बैंक का 35 से घटकर 30, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज का 65 से घटकर 60 और निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट का 140 से घटकर 120 हो जाएगा। एनएसई ने स्पष्ट किया है कि Nifty Next 50 का लाइट साइज अपरिवर्तित रहेगा।

एनएसई ने कहा है कि मौजूदा सभी लॉट साइज 30 दिसंबर, 2025 की एक्सपायरी तक सभी वीकली और मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स पर लागू होंगे। नेक्स्ट साइकिल, जनवरी 2026 से वीकली और मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स के रिवाइज्ड मार्केट लॉट्स दिखने लगेंगे। वीकली कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए करेंट लॉट साइज के साथ अंतिम एक्सपायरी 23 दिसंबर, 2025 को होगी। इसके बाद रिवाज्ड लॉट साइज के साथ पहली एक्सपायरी 6 जनवरी, 2026 को होगी। 27 जनवरी, 2026 की एक्सपायरी अपडेटेड लॉट साइज के साथ होगी।


यह भी पढ़ें: रेयर अर्थ मैगनेट्स के लिए सरकार की स्कीम से GMDC जैसे शेयर उछले, क्या इन कंपनियों को स्कीम से फायदा होगा?

मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स 30 दिसंबर, 2025 के बाद रिवाइज्ड स्ट्रक्चर में शिफ्ट हो जाएंगे। एनएसई ने यह भी कहा है कि क्वार्टर्ली और छमाही कॉन्ट्रैक्ट्स नए लॉट साइज के हिसाब से होंगे, जो EoD पर 30 दिसंबर, 2025 से प्रभावी होंगे। मार्च 2026 कॉन्ट्रैक्ट जिसे क्वार्टर्ली एक्सपायरी के रूप में शुरू किया गया था, वे दिसंबर 2025 मंथली एक्सपायरी के बाद से फार-मंथ कॉन्ट्रैक्ट माने जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।