NSE Scam : सीबीआई (CBI) अधिकारियों ने रविवार को इस बात की पुष्टि की कि एसएसई (NSE) के एक स्टॉक ब्रोकर द्वारा कोलोकेशन फैसिलिटी (colocation facility) के कथित दुरुपयोग से संबंधित जांच में जांच एजेंसी ने एनएसई के पूर्व सीईओ रवि नारायण से पूछताछ की है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई पूछताछ के लिए नारायण को फिर से बुला सकती है। एनएसई (NSE) के पूर्व सीईओ शनिवार को दिल्ली में सीबीआई (CBI) के सामने पेश हुए थे।
