न्यू इंडिया एश्योरेंस (एनआईएसीएल) और आईएफसीआई के शेयर 8 सितंबर को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए। इसका कनेक्शन एनएसई से है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का आईपीओ इस महीने आने वाला है। इससे पहले इसके शेयर के ग्रे मार्केट प्रीमियम में बड़ी गिरावट है। इसका असर न्यू इंडिया एश्योरेंस और आईएफसीआई के शेयरों पर पड़ा।
NSE का आईपीओ इस महीने आएगा
NSE के आईपीओ को सेबी की हरी झंडी मिल चुकी है। इस महीने के आखिर में स्टॉक एक्सचेंज का शेयर बीएसई पर लिस्ट हो जाने की उम्मीद है। NSE के आईपीओ जल्द आने की खबर से बीते कुछ हफ्तों में New India Assurance और IFCI के शेयरों में जबर्दस्त तेजी दिखी थी। इसकी वजह यह है कि न्यू इंडिया की एनएसई में सीधे हिस्सेदारी है, जबकि IFCI की अप्रत्यक्ष रूप से एनएसई में हिस्सेदारी है।
New India और IFCI के शेयरों में जबर्दस्त तेजी
New India Assurance का शेयर एक महीने में 16 फीसदी और बीते छह महीनों में 54 फीसदी चढ़ा है। IFCI का शेयर बीते एक महीने में करीब 23 फीसदी और बीते छह महीनों में 79 फीसदी उछला है। इस तेजी में एनएसई के आने वाले वाले आईपीओ का हाथ है। NSE में न्यू इंडिया एश्योरेंस की 1.42 फीसदी हिस्सेदारी है। IFCI की एसएचसीआईएल में 52 फीसदी हिस्सेदारी है। SHCIL की NSE में 4.4 फीसदी हिस्सेदारी है।
एनएसई के शेयर का जीएमपी गिरा
एनएसई के शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 8 सितंबर को प्रति शेयर 285 रुपये से घटकर 223 रुपये पर आ गया। यह जानकारी इनवेस्टरगेन के डेटा पर आधारित है। अगर एनएसई अपने आईपीओ में इनवेस्टर्स को करीब 1,800 रुपये के कीमत पर शेयर इश्यू करती है और शेयर पर 223 रुपये का जीएमपी बना रहता है तो इसका मतलब है कि शेयर का ग्रे मार्केट प्राइस करीब 2,023 रुपये होगा। इस हिसाब से शेयर की लिस्टिंग पर इनवेस्टर्स को 12.3 फीसदी गेंस हो सकता है।
एनएसई के आईपीओ का लंबे समय से इंतजार
एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी शेयर के जीएमपी से सिर्फ उसकी संभावित लिस्टिंग का संकेत मिलता है। यह किसी शेयर के लिस्टिंग प्राइस की गारंटी नहीं है। अभी एनएसई ने औपचारिक रूप से यह नहीं बताया है कि उसका आईपीओ किस दिन ओपन होगा, प्राइस बैंड क्या होगा और शेयरों की लिस्टिंग किस दिन होगी। लेकिन, इस शेयर का लंबे समय से इनवेस्टर्स को इंतजार रहा है। इससे माना जा रहा है कि इस आईपीओ को इनवेस्टर्स का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल सकता है।
NIACL और IFCI के शेयरों में आज बड़ी गिरावट
NIACL और IFCI के शेयर 8 सितंबर को एक समय 12 फीसदी तक की गिरावट आई थी। बाद में शेयर कुछ हद तक संभलने में कामयाब रहे। 1:30 बजे New India Assurance का शेयर 10.63 फीसदी गिरकर 206.70 रुपये पर चल रहा था। IFCI का शेयर 9.08 फीसदी गिरकर 93.20 रुपये पर चल रहा था। शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों निफ्टी और सेंसेक्स पर लगातार दूसरे दिन दबाव दिखा।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।