NTPC Q4 Results: प्रॉफिट 15% बढ़कर 8747 करोड़, फाइनल डिविडेंड का ऐलान

NTPC Q4 Results: एनटीपीसी का स्टैंडएलोन प्रॉफिट मार्च तिमाही में उम्मीद से बेहतर रहा। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू और ऑपरेटिंग मार्जिन एक साल पहले के मुकाबले घटा है। कंपनी का मुनाफा मार्च तिमाही में 8,747.3 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड May 23, 2026 पर 5:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 3.50 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।

NTPC Q4 Results: एनटीपीसी ने 23 मई को मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। कंपनी का स्टैंडएलोन प्रॉफिट उम्मीद से बेहतर रहा। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू और ऑपरेटिंग मार्जिन एक साल पहले के मुकाबले घटा है। कंपनी का मुनाफा मार्च तिमाही में 8,747.3 करोड़ रुपये रहा। यह साल दर साल आधार पर 15 फीसदी ज्यादा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 7,611 करोड़ रुपये प्रॉफिट हुआ था।

ऑपरेशंस से कंपनी के रेवेन्यू में गिरावट

सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में एनालिस्ट्स ने कंपनी का मुनाफा 6,241 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था। ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 13.5 फीसदी घटकर 43,110.7 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 49,833 करोड़ रुपये था। एनालिस्ट्स ने रेवेन्यू 48,390 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था।


EBITDA साल दर साल आधार पर 15 फीसदी घटा

मार्च तिमाही में एनटीपीसी का EBITDA साल दर साल आधार पर 15.2 फीसदी गिरकर 12,504 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 30 फीसदी से घटकर 29 फीसदी पर आ गया। मार्जिन एनालिस्ट्स की उम्मीद के मुताबिक रहा। कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 3.50 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। इससे पहले कंपनी दो अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। अंतरिम डिविडेंड को मिला दें तो कुल डिविडेंड 9 रुपये प्रति शेयर पहुंच जाता है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 6 महीनों में इस शेयर ने तिगुना किया इनवेस्टर्स का पैसा, क्या आपने निवेश किया?

सब्सिडियरी एनटीपीसी ग्रीन ने 22 मई को किया था नतीजों का ऐलान

एनटीपीसी की सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने 22 मई को मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 15.6 फीसदी गिरकर 197.1 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, साल दर साल आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 46.7 फीसदी बढ़कर 912.6 करोड़ रुपये रहा। एनटीपीसी ग्रीन का शेयर 22 मई को 1.18 फीसदी गिरकर 104.14 रुपये पर बंद हुआ। एनटीपीसी का शेयर मामूली तेजी के साथ 389 रुपये पर क्लोज हुआ।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।