200 रुपये से कम का शेयर, अभी खरीदे तो होगा 52% का तगड़ा फायदा! नुवामा ने दी 'Buy' रेटिंग

Stocks to BUY: घरेलू ब्रोकरेज फर्म नुवामा (Nuvama) ने मंगलवार 9 अगस्त को जारी एक रिपोर्ट में आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया लिमिटेड (ITD Cementation India Ltd) को लंबी अवधि के नजरिए से 'बाय (Buy)' रेटिंग दी है। साथ ही उसने इसके शेयरों को 296 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो इसके शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 52 फीसदी की तेजी आने का संकेत देते हैं

अपडेटेड Aug 09, 2023 पर 10:49 PM
ITD Cementation, देश की प्रमुख इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कसंट्रक्शन कंपनियों में से एक है

Stocks to BUY: आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया लिमिटेड (ITD Cementation India Ltd), देश की प्रमुख इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कसंट्रक्शन कंपनियों में से एक है। यह हैवी सिविल, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर और मैरीटाइम सेक्टर में कारोबार करती है और इसके पास करीब 90 सालों का अनुभव है। यह देश में कारोबार करने वाली उन चुनिंदा कंपनियों में से एक है, जिसकी पैरेंट कंपनी विदेश की है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म नुवामा (Nuvama) ने मंगलवार 9 अगस्त को जारी एक रिपोर्ट में इस शेयर को लंबी अवधि के नजरिए से 'बाय (Buy)' रेटिंग दी है। साथ ही उसने इसके शेयरों को 296 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो इसके शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 52 फीसदी की तेजी आने का संकेत देते हैं।

इस बीच ITD Cementation के शेयर बुधवार 9 अगस्त को एनएसई पर 3.49 फीसदी की तेजी के साथ 196.95 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 19.87% की तेजी आई है, जबकि पिछले एक साल में इसने 132.25% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

नुवामा ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "वित्त वर्ष 2019 से 2023 के दौरान आईटीडी का ऑर्डर इनफ्लो 9 फीसदी सीएजीआर की दर से बढ़ा है। मार्च तिमाही के अंत में कंपनी का ऑर्डर बुक 200.4 अरब रुपये का था, जो इसकी FY23 के 3.9 गुना रेवेन्यू विजिबिलिटी में बदल जाती है।"


यह भी पढ़ें- Tata Steel Shares: टाटा स्टील के शेयरों ने 2023 में दिया सपाट रिटर्न, अब आगे क्या हो निवेश की रणनीति?

ब्रोकरेज ने कहा, "FY22 और FY23 के दौरान, इसने 158.5 अरब रुपये का ऑर्डर फ्लो हासिल किया, जिससे इसकी ग्रोथ संभावनाओं में काफी मदद मिली। हम उम्मीद करते हैं कि 200 अरब रुपये की बिडिंग पाइपलाइन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का फोकस बढ़ने से मध्यम अवधि में इसके ऑर्डर फ्लो की रफ्तार मजबूत बनी रहेगी।"

नुवामा ने कहा, "कंपनी ऑर्डर को पूरा करने का ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा है। इसके चलते वित्त वर्ष 2010 से 2023 केबीच इसका एडजस्टेड रेवेन्यू ग्रोथ 19 फीसदी के आसपास रहा है। हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2020 से 2025 के दौरान कंपनी की रेवेन्यू/EBITDA/शुद्ध मुनाफे में क्रमश: 32%/47%/55% की दर से ग्रोथ होगी।"

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।