Nuvama Report: AI से IT सेक्टर के वजूद को खतरा नहीं! टॉप 10 कंपनियों पर दी Buy रेटिंग; 89% तक तेजी की गुंजाइश

Nuvama Report: ब्रोकरेज फर्म Nuvama के मुताबिक Generative AI भारतीय IT सेक्टर के लिए खतरा नहीं है। हालिया गिरावट के बाद IT शेयर आकर्षक स्तर पर हैं। ब्रोकरेज ने 10 कंपनियों पर Buy रेटिंग दी है और Coforge समेत कई स्टॉक्स में 89% तक तेजी की संभावना जताई है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 4:02 PM
Story continues below Advertisement
तेज गिरावट के बाद Nuvama ने टॉप 10 आईटी कंपनियों पर ‘Buy’ रेटिंग दी है।

Nuvama Report: ब्रोकरेज फर्म Nuvama Institutional Equities का मानना है कि Generative AI यानी Gen AI भारतीय आईटी सर्विस इंडस्ट्री के वजूद के लिए खतरा नहीं है। पिछले कुछ महीनों में आईटी शेयरों में तेज गिरावट आई है। नुवामा का कहना है कि के आईटी कंपनियों के वैल्यूएशन अब काफी आकर्षक हो गए हैं।

ब्रोकरेज का कहना है कि वह मिड और लॉन्ग टर्म के नजरिए से भारतीय आईटी सेक्टर को लेकर पॉजिटिव है। हालांकि निकट अवधि में बाजार में उतार चढ़ाव बना रह सकता है।

आईटी कंपनियों की जरूरत हमेशा रहेगी


ब्रोकरेज का कहना है कि Gen AI से आईटी सेक्टर के वजूद को कोई खतरा नहीं है। उसका मानना है कि एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर को कंपनियों की जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करने और सिस्टम को इंटीग्रेट करने के लिए सिस्टम इंटीग्रेटर की जरूरत हमेशा रहेगी। और यह भूमिका आईटी सर्विस कंपनियां निभाती रहेंगी।

Nuvama ने मशहूर अमेरिकी व्यंगकार मार्क ट्वैन (Mark Twain) के एक कथन का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय आईटी सेक्टर की मौजूदा स्थिति कुछ ऐसी है जैसे उन्होंने कहा था कि 'मेरी मौत की खबरें काफी बढ़ा चढ़ाकर बताई गई हैं।' 1897 में एक अखबार ने गलती से उनके निधन की खबर छाप थी।

ब्रोकरेज के मुताबिक आईटी सेक्टर में कमाई के अनुमान घटने का दौर अब लगभग खत्म हो चुका है। पिछली दो तिमाहियों में ज्यादातर कंपनियों के EPS अनुमान में बड़ी कटौती नहीं हुई है। इससे संकेत मिलता है कि आगे कमाई के अनुमानों में बड़ी गिरावट की संभावना सीमित है।

Is India struggling in the Generative AI race?

B2B टेक्नोलॉजी अपनाने का तरीका अलग

Nuvama का कहना है कि बिजनेस टू बिजनेस यानी B2B सेक्टर में किसी भी नई तकनीक को अपनाने का तरीका बिजनेस टू कंज्यूमर यानी B2C सेक्टर से काफी अलग होता है।

भले ही कंपनियां ऑटोमेशन अपनाएं, लेकिन सिस्टम की जिम्मेदारी लेने और उसे संभालने के लिए किसी एक्सपर्ट की जरूरत हमेशा रहेगी। यह काम आईटी सर्विस कंपनियां करती हैं और आगे भी करती रहेंगी।

Gen AI के डर से आईटी शेयरों में बड़ी गिरावट

पिछले कुछ महीनों में Gen AI को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण भारतीय आईटी शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली है। साल की शुरुआत से अब तक Nifty IT Index करीब 21 प्रतिशत गिर चुका है। इसी अवधि में बड़ी आईटी कंपनियों के शेयर करीब 20 प्रतिशत और मिडकैप आईटी कंपनियों के शेयर लगभग 25 प्रतिशत तक टूट गए हैं।

Nuvama का कहना है कि यह गिरावट ऐसे समय आई है जब वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनियों का प्रदर्शन ठीक रहा और बड़ी डील भी मिली हैं। इससे सेक्टर का आउटलुक बेहतर दिखाई देता है।

गिरावट के बाद वैल्यूएशन आकर्षक

ब्रोकरेज के मुताबिक इस गिरावट के बाद कई बड़ी आईटी कंपनियों के शेयर अब पिछले 15 साल के औसत वैल्यूएशन से नीचे ट्रेड कर रहे हैं। कुछ कंपनियां तो इस अवधि के सबसे निचले वैल्यूएशन के करीब पहुंच गई हैं। वहीं मिडकैप आईटी कंपनियों के शेयर करीब 1x PEG मल्टीपल के आसपास ट्रेड कर रहे हैं, जिसे भी काफी निचला स्तर माना जाता है।

कंपनी नया टारगेट प्राइस संभावित तेजी
Coforge ₹2100 89%
Mphasis ₹3100 42%
LTIMindtree ₹6100 41%
TCS ₹3300 31%
Infosys ₹1650 27%
Persistent Systems
₹6000 26%
Tech Mahindra ₹1650 24%
Hexaware ₹550 24%
Wipro ₹240 21%
HCL Tech ₹1550 14%

टॉप आईटी शेयरों पर ‘Buy’ रेटिंग

तेज गिरावट के बाद Nuvama ने टॉप 10 आईटी कंपनियों पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने HCL Technologies, Wipro, Tech Mahindra और Hexaware Technologies की रेटिंग अपग्रेड कर ‘Buy’ कर दी है।

वहीं Coforge, LTIMindtree, Persistent Systems, Mphasis, Infosys और Tata Consultancy Services (TCS) को उसने अपनी पसंदीदा कंपनियों में शामिल किया है।

कुछ कंपनियों के टारगेट प्राइस घटाए

हालांकि ब्रोकरेज ने कुछ कंपनियों के टारगेट प्राइस में कटौती भी की है। HCL Technologies की रेटिंग ‘Hold’ से बढ़ाकर ‘Buy’ की गई है। लेकिन टारगेट प्राइस 1,700 रुपये से घटाकर 1,550 रुपये कर दिया गया है।

Wipro की रेटिंग भी ‘Hold’ से बढ़ाकर ‘Buy’ की गई है। इसका टारगेट प्राइस 255 रुपये से घटाकर 240 रुपये किया गया है। Hexaware Technologies की रेटिंग ‘Buy’ की गई है, जबकि इसका टारगेट प्राइस 690 रुपये से घटाकर 550 रुपये कर दिया गया है।

Tech Mahindra की रेटिंग ‘Hold’ से बढ़ाकर ‘Buy’ की गई है। और टारगेट प्राइस 1,650 रुपये पर बरकरार रखा गया है। हालांकि, TCS का टारगेट प्राइस 3,750 रुपये से घटाकर 3,300 रुपये किया गया है। Infosys का टारगेट प्राइस 1,900 रुपये से घटाकर 1,650 रुपये कर दिया गया है।

LTIMindtree का टारगेट प्राइस 7,750 रुपये से घटाकर 6,100 रुपये किया गया है। Coforge का टारगेट प्राइस 2,500 रुपये से घटाकर 2,100 रुपये, Persistent Systems का 7,700 रुपये से घटाकर 6,000 रुपये और Mphasis का टारगेट प्राइस 3,400 रुपये से घटाकर 3,100 रुपये कर दिया गया है। इसके बावजूद ब्रोकरेज ने इन सभी आईटी शेयरों पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है।

LPG संकट की आशंका से इंडक्शन कंपनियों के शेयरों में तेजी; TTK प्रेस्टीज समेत ये स्टॉक्स 13% तक उछले

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।