Get App

Nvidia Stock Crash: सीईओ Jensen Huang के एक और अफेयर पर शेयर धड़ाम, 9% की गिरावट से मची हलचल

Nvidia Stocks Crash: एक अफेयर ने एनवीडिया के शेयरों को बुरी तरह तोड़ा था, अब एक और अफेयर की बात सामने आने और बोर्ड का उन्हें हटाने को लेकर विचार करने पर दबाव बढ़ गया। एनवीडिया की फिसलन में और भी चिप कंपनियों के शेयर टूट गए। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 8:26 AM
Nvidia Stock Crash: सीईओ Jensen Huang के एक और अफेयर पर शेयर धड़ाम, 9% की गिरावट से मची हलचल
सीईओ से जुड़े मामले सामने आने के बाद सिर्फ एनवीडिया (Nvidia) के शेयर ही नहीं टूटे बल्कि बिकवाली की आंधी में दूसरी चिप कंपनियों के शेयर भी फंस गए।

Nvidia Stock Crash: दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनियों में शुमार एनवीडिया के शेयर बुधवार 11 नवंबर को धड़ाम हो गए। कंपनी के सीईओ जेनसेन हुआंग के एक और अफेयर के सामने आने और बोर्ड की उन्हें पद से हटाने की तैयारी से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स ने निवेशकों ने चिंताएं बढ़ाई तो धड़ाधड़ बिकवाली होने लगी। इसके चलते आफ्टर-आवर्स ट्रेडिंग में चिप कंपनी का शेयर करीब 9% तक गिर गया। इससे पहले लगातार दो कारोबारी दिनों में 10% टूटने के बाद बुधवार को रेगुलर ट्रे़डिंग में इसमें 3% की रिकवरी आई थी लेकिन फिर यह नए मामले सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों पर दबाव फिर बढ़ गया।

Nvidia के सीईओ की गद्दी खतरे में?

बुधवार को न्यूयॉर्क टाइम्स ने कंपनी के पूर्व एंप्लॉयीज के हवाले से खुलासा किया कि हुआंग का 'चाइनीज जासूस' एलिस हुआंग के साथ अफेयर तो था ही, साथ ही कंपनी की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी उनका अफेयर था। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल मार्च में कंपनी की एक कॉन्फ्रेंस के दौरान सैन जोसे (San Jose) के एक होटल में हुआंग और पॉवेल को एक-दूसरे के करीब देखा गया था, और दोनों वीडियो में भी दिखे हैं। इसके बाद सीएनबीसी ने सूत्रों के हवाले से खुलासा किया कि हुआंग और पॉवेल के अफेयर की चर्चाएं कई वर्षों से चल रही थीं, क्योंकि पॉवेल का हेल्थ या साइंस के क्षेत्र से कोई लेना-देना नहीं है, फिर भी वे इस अहम पद पर बनी हुई हैं।

बाद में फिर वॉल स्ट्रीट जर्नल ने खुलासा किया कि एनवीडिया का बोर्ड हुआंग को उनके पद से हटाने की तैयारी कर रहा है। हुआंग 1993 में कंपनी की शुरुआत से ही इस पद पर बने हुए हैं। जोन्सट्रेडिंग (Jonestrading) के माइकल ओ'रूर्के के अनुसार अगर स्वतंत्र जांच में ये आरोप सही पाए गए, तो बोर्ड को उन्हें हटाना ही होगा। आज के समय में कॉर्पोरेट गवर्नेंस का यही मानक है। उनका यह भी कहना है कि सबसे बुरी बात ये है कि यह कोई इकलौती घटना नहीं, बल्कि एक पैटर्न है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें