Get App

Nykaa के शेयरों में आएगी 56% की तेजी, नोमुरा ने जताया भरोसा, क्या आप करेंगे निवेश?

नोमुरा का कहना है कि भारत में खपत स्तर में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि ब्यूटी प्रोडक्ट्स की कम कीमत को देखते हुए लगता है कि नायक की बिक्री पर खपत में इस गिरावट का कोई खास असर नहीं होगा। नोमुरा का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023-2028 की अवधि में नोमुरा की आय में सालाना आधार पर 27 फीसदी और मार्जिन में सालाना आधार पर 12 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 17, 2023 पर 12:01 PM
Nykaa के शेयरों में आएगी 56% की तेजी, नोमुरा ने जताया भरोसा, क्या आप करेंगे निवेश?
Nykaa Shares: ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने भी नायका को 'underperform'रेटिंग देते हुए इसकी कवरेज शुरू की थी। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक के लिए 115 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है

विदेशी ब्रोकरेज हाउस नोमुरा ने नायका (Nykaa) में अपनी 'buy' रेटिंग बनाए रखते हुए 214 रुपए का टारगेट दिया है। नोमुरा का कहना है कि आगे इस स्टॉक में हमें 137 रुपए की कल की क्लोजिंग प्राइस से 56 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। नोमुरा के वर्चुअल इंडिया कॉर्पोरेट डे के दौरान नायका के मैनेजमेंट ने कहा कि गैर जरूरी खर्चों में कमी से कंपनी के बीपीसी (ब्यूटी और व्यक्तिगत देखभाल) सेगमेंट की बिक्री पर असर पड़ने की संभावना नहीं है, क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले उत्पाद कम कीमत वाले आइटम हैं।

कंपनी के मैनेजमेंट ने ये भी कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन स्टोर (3QFY23 के अंत में 135 स्टोर) के साथ सभी चैनलों में कंपनी की उपस्थिति सभी तरह के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत देती है। कंपनी को मैनेजमेंट ने ये भी बताया है कि कंपनी के आपूर्ति केंद्रों (fulfillment centers) के विस्तार की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके चलते वर्तमान में कंपनी के बीपीसी (ब्यूटी और व्यक्तिगत देखभाल) सेगमेंट के पास कुल 37 आपूर्ति केंद्र (fulfillment centers)हो गए हैं। फैशन सेगमेंट पर बात करते हुए कंपनी प्रबंधन ने कहा कि नायका दूसरे ऑनलाइन मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म जैसे कि Amazon India, Flipkart, Myntra और Ajio से अलग तरह के प्रोडक्ट और सुविधाएं उपलब्ध करवा कर अपनी खास पहचान बनाने पर फोकस कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें