Trade Spotlight: केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में अब क्या करें?

15 मार्च को केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में जोरदार एक्शन देखने को मिला था।केपीआईटी टेक्नोलॉजीज कल एनएसई पर 9 फीसदी की तेजी के साथ 847 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। कल इस स्टॉक में मजबूत ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाता दिखा था

अपडेटेड Mar 16, 2023 पर 12:33 PM
इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में अभी और तेजी देखने को मिल सकती है। स्टॉक ने 135-145 रुपए के आसपास मजबूत बेस बना लिया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight:सिलिकॉन वैली बैंक के बंद होने के बाद फैली निराशा ने यूरोपीयन बैंको में भारी गिरावट देखने को मिली। इसके चलते कल यानी 15 मार्च के कारोबार में भारतीय बाजार भी 5 महीनों से ज्यादा के निचले स्तर पर पहुंच गए। मेटल और फार्मा को छोड़कर कल सभी सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली जिसके चलते बाजार में लगातार 5वें दिन गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स कल 344 अंक टूट कर 57556 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 70 अंक टूटकर 16972 के स्तर पर बंद हुआ था।

    कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट ने बेंच मार्क की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी स्मॉल कैप 100 इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ था। 15 मार्च को केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में जोरदार एक्शन देखने को मिला था।

    केपीआईटी टेक्नोलॉजीज कल एनएसई पर 9 फीसदी की तेजी के साथ 847 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। कल इस स्टॉक में मजबूत ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाता दिखा था। जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर भी कल करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 41.35 के स्तर पर बंद हुआ था। इसने कल डेली चार्ट पर हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन बनाते हुए एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया था।


    इंडियन एनर्जी एक्सचेंज कल के कारोबार में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी लेकर 151.45 के स्तर पर बंद हुआ था। इस स्टॉक ने भी डेली चार्ट पर हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन बनाते हुए एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया था। साथ ही इसके ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी जोरदार तेजी देखने को मिली थी।

    आइए जानते हैं अब इन शेयरों पर क्या है आनंदराठी के जिगर एस पटेल की ट्रेडिंग रणनीति

    GMR Airports Infrastructure: ये स्टॉक अभी भी तेजी के मूड में दिख रहा है। इस स्टॉक में 41-42 रुपए के रेंज में खरीदारी की सलाह होगी। शॉर्ट टर्म में इसमें 48 रुपए का टारगेट मुमकिन है। क्लोजिंग बेसिस पर 38 रुपए पर स्टॉपलॉस जरूर लगाएं।

    Indian Energy Exchange: इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में भी अभी और तेजी देखने को मिल सकती है। स्टॉक ने 135-145 रुपए के आसपास मजबूत बेस बना लिया है। 151-152 रुपए के रेंज में मिलने में इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में खरीदारी करें। क्लोजिंग बेसिस पर 141 रुपए का स्टॉपलॉस जरूर लगाएं। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 171 रुपए का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    Hot Stocks:शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं जोरदार कमाई तो इस स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

    KPIT Technologies: तीन महीनों में इस स्टॉक ने 41 फीसदी का जोरदार रिटर्न दिया है। लेकिन अब ये 875-880 रुपए पर स्थित अपने रजिस्टेंस लेवल के करीब पहुंच रहा है। यहां हमें मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। ऐसे में इस समय इस स्टॉक में नई खरीद की सलाह नहीं होगी।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।