Nykaa Share Price : शानदार अपडेट के बाद Nykaa (FSN E-Commerce Ventures Nykaa) के शेयर में करीब 5 फीसदी की तेजी आई है। यह शेयर आज वायदा के टॉप गेनर में शामिल है। कंपनी के Q2 अपडेट पर नजर डालें तो कंपनी के मुताबिक इसकी कंसोलीडेटेड ग्रॉस मर्चेंट वैल्यू लेट ट्वन्टीज में रहनी संभव है। वहीं, कंसोलीडेट्ड नेट सेल्स वैल्यू अर्ली थर्टीज में रहनी संभव है। जबकि,कंसोलीडेटेड नेट आय लेट ट्वन्टीज में रह सकती है। ब्यूटी सेगमेंट की NSV और नेट आय लेट ट्वन्टीज में रहनी संभव है। दूसरी तिमाही में कंपनी के कुल स्टोरों की संख्या 338 पर पहुंच गई है। दूसरी तिमाही में कंपनी ने 14 नए स्टोर जोड़े हैं। ब्यूटी में LFL स्टोर सेल्स अर्ली ट्वन्टीज में संभव है। वहीं, फैशन की नेट सेल्स वैल्यू लेट फोर्टीज में रह सकती है। जबकि, फैशन की नेट आय अर्ली फोर्टीज में रहनी संभव है। Q2 में 250 से ज्यादा नए ब्रांड्स जोड़े गए हैं। Nike के साथ पार्टनरशिप को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
