Trading Strategy : मार्केट दिग्गज रिलायंस की अगुवाई में बाजार में रिकवरी आई है। निफ्टी करीब 150 प्वाइंट रिकवर होकर 22550 के ऊपर आ गया है। बैंक निफ्टी में भी निचले स्तरों से करीब 500 अंको का सुधार हुआ है मिडकैप-स्मॉलकैप में भी रौनक लौटी है। लगभग 1943 शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। 2119 शेयरों में गिरावट आई है और 194 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। NSE पर सबसे ज़्यादा एक्टिव शेयरों में HDFC बैंक, हीरो मोटर्स, BSE लिमिटेड, ICICI बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ शामिल हैं।
कच्चे तेल में नरमी से बाजार में जोश है। क्रूड का भाव 101 डॉलर के करीब आ गया है। सेबी चेयरमैन से CNBC-आवाज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा है कि CAS में बदलाव को लेकर बड़े पैमाने पर फीडबैक मिले हैं। आम निवेशकों के हित में फैसला लेंगे। 15 करोड़ नए निवेशकों को जागरूक बनाने के लिए खास कैंपेन लॉन्च किया गया है।
प्राइस हाइक और त्योहारों से पहले कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में जबरदस्त मोमेंटम है। यह इंडेक्स करीब 2 परसेंट मजबूत दिख रहा है। क्रॉम्टन कंज्यूमर और ब्लू स्टार में अच्छी खरीदारी आई है। कैपिटल मार्केट थीम भी चमकी है। लेकिन IT ऊपरी स्तरों से फिसला है।
बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार का गैप अप नहीं टिका है। CNBC-आवाज़ के बताए स्तरों से गिरावट आई। पिछले आधे घंटे में बाजार में फिर रिकवरी आई। बाजार में बड़ा ट्रेंड गिरावट का ही है। बैंक और IT दोनों ही ऊपरी स्तरों से फीके पड़े हैं। इंडिया VIX में फिर से 4% का उछाल आया है। इंफोसिस और HDFC बैंक ने दबाव बनाया है। ITC और रिलायंस ने Bulls की तरफ से अगुवाई की है। बड़ा सवाल यह है कि क्या गुरुवार का लो टूटेगा?
बाजार का टेक्सचर काफी खराब है। हर रैली में फंसे लोग बेचने आ जाते हैं और FIIs की बिकवाली इंडेक्स को नहीं चलने दे रही है। बाजार में शॉर्ट कवरिंग का ट्रिगर चाहिए। फिलहाल बाजार के पास ट्रिगर्स की कमी है जब तक निफ्टी दिन के हाई पर बंद होना शुरू ना करे, बड़ा ट्रेड शॉर्ट ही है।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए 22,300-22,350 पर सपोर्ट और 22,600-22,650 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 54,200-54,400 पर सपोर्ट और 54,800-55,000 पर रेजिस्टेंस है।
अनुज सिंघल का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक सिर्फ इंट्राडे ट्रेड करें। बाजार का टेक्सचर अभी भी 'रैली में बिकवाली'वाला है। गिरावट खत्म करने के लिए निफ्टी को 22,800 के ऊपर निकलना होगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।