Oil and Gas Stocks: बाजार जानकारों का कहना है कि भारतीय तेल रिफाइनर और गैस कंपनियां वित्त वर्ष 2024 में मजबूत प्रदर्शन कर सकती हैं। इमको कच्चे तेल और एलएनजा की कीमतों में 2022 के हाई से आई तेज गिरावट से फायदा मिलेगा। सरकारी तेल रिफाइनिंग कंपनियों को हायर मार्केटिं मार्जिन का फायदा मिल सकता है, जबकि गैस कंपनियों को एलएनजी की कीमतों में भारी गिरावट से फायदा हो सकता है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने वित्त वर्ष 2023 की पहली छमाही में रियायती दरों पर पेट्रोल और डीजल बेचा। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ साल के अंतिम हिस्से में इनके खुदरा मार्जिन में सुधार हुआ। बता दें कि इन कंपनियों को तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) के रूप में जाना जाता है।
