ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की मुश्किल बढ़ी

जोरदार पिटाई झेल रही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए एक और मुश्किल खड़ी हो गई है।

अपडेटेड Oct 05, 2018 पर 4:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

जोरदार पिटाई झेल रही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए एक और मुश्किल खड़ी हो गई है। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने तेल कंपनियों को कुछ दिन तक दाम नहीं बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कंपनियों ने आज ही मार्जिन में 1 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है।

सरकार जनता को कटौती का फायदा देना चाहती है। दरअसल सरकार ने तेल कंपनियों को कहा है कि वो अभी कुछ दिनों तक कीमतों में रोज होने वाली बढ़ोतरी नहीं करें। इसके साथ ही तेल को सस्ते में देने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को कर्ज लेने की भी इजाजत दी है। कंपनियां रुपये के स्थिर होने का इंतजार करें।

सरकार का कहना है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां तेल को सब्सिडाइज कर सकती हैं। कंपनियों को 10 डॉलर बिलियन कर्ज लेने की भी इजाजत दी गई है। तेल कंपनियां कंपनियां 3-5 साल के लिए कर्ज ले सकती हैं। तेल के दाम कम होने के बाद कर्ज चुका सकती हैं। 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।