Get App

तेल की कीमतें कई वर्षों की ऊंचाई पर, रूस से सप्लाई की किल्लत से आसमान पर पहुंचा तेल का भाव

कच्चे तेल के निर्यात में रूस केवल सऊदी अरब से पीछे है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2022 पर 9:55 AM
तेल की कीमतें कई वर्षों की ऊंचाई पर, रूस से सप्लाई की किल्लत से आसमान पर पहुंचा तेल का भाव
साल 2020 के बाद तेल की कीमतों में 1 हफ्ते में सबसे बड़ी पिछले हफ्ते देखने को मिली

यूक्रेन में रूस के आक्रमण तेज होने के बाद शुक्रवार को तेल की कीमतें कई वर्षों के उच्चतम स्तर (multi-year highs) पर पहुंच गई। दुनिया में क्रूड के दूसरे सबसे बड़े निर्यातक से तेल खरीदारी रुकने की वजह से तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। क्रूड की कीमतों में 2020 के मध्य में सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी आई थी। इस दौरान ब्रेंट बेंचमार्क 16 प्रतिशत और यूएस क्रूड 21 प्रतिशत बढ़ा था। सबसे अधिक कारोबार वाला ऑइल फ्यूचर क्रमशः 2013 और 2008 के बाद सबसे ऊंचे स्तरों पर बंद हुआ।

पूरे हफ्ते तेल में उछाल आया क्योंकि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने रूस पर प्रतिबंधों को बढ़ा दिया। वहीं रूसी तेल और गैस की बिक्री रुकने से आने वाले महीनों में आपूर्ति संकट और बढ़ने की आशंका है।

Brent futures 7.65 डॉलर या 6.9 प्रतिशत बढ़कर 118.11 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि यूUS West Texas Intermediate (WTI) crude 8.01 डॉलर या 7.4 प्रतिशत बढ़कर 115.68 डॉलर पर बंद हुआ।

यह फरवरी 2013 के बाद से Brent के लिए और सितंबर 2008 के बाद से WTI के लिए सबसे अधिक क्लाोजिंग स्तर था। सप्ताह के दौरान, Brent मई 2012 के बाद से अपने उच्चतम इंट्राडे और सितंबर 2008 के बाद से WTI अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें