Get App

ऑयल स्टॉक्स में तूफानी तेजी! 7% तक चढ़े ONGC, Oil India, IOC, BPCL; एक्सपर्ट से जानिए आगे कैसी रहेगी चाल

Oil Stocks Rally: बुधवार को ऑयल स्टॉक्स में जोरदार तेजी दिखी। ONGC, Oil India, IOC, BPCL जैसे शेयर 7% तक चढ़े। कच्चे तेल के दाम, मजबूत मार्जिन और टेक्निकल ब्रेकआउट के दम पर आगे की चाल पर निवेशकों की नजर है। एक्सपर्ट्स से जानिए कि क्या मौजूदा तेजी बनी रहेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 4:15 PM
ऑयल स्टॉक्स में तूफानी तेजी! 7% तक चढ़े ONGC, Oil India, IOC, BPCL; एक्सपर्ट से जानिए आगे कैसी रहेगी चाल
ONGC ने हालिया कंसोलिडेशन से तेज बुलिश ब्रेकआउट दिया है, जिसे बढ़ते वॉल्यूम का सपोर्ट मिला है।

Oil Stocks Rally: ऑयल एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में बुधवार को जोरदार तेजी दिखी। इंट्राडे में कुछ स्टॉक्स 7% तक चढ़ गए। बीएसई पर सबसे ज्यादा तेजी Oil India Ltd में दिखी, जिसका शेयर 6.63% बढ़कर ₹521.10 तक पहुंच गया था। ONGC, IOC, BPCL और HPCL में भी अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली।

तेल और गैस सेक्टर की इस मजबूती का असर इंडेक्स पर भी दिखा। बीएसई ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2.21% की तेजी के साथ 28,980.02 के स्तर पर पहुंच गया था। यह पूरे सेक्टर में मजबूत सेंटीमेंट को दिखाता है।

OMC शेयरों में तेजी की वजह क्या है?

एक्सपर्ट का कहना है कि BPCL, HPCL और IOC जैसे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में मौजूदा तेजी उस दौर का असर है, जब कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई थी। इससे कंपनियों को बेहतर ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन मिला और दिसंबर तिमाही में मुनाफा मजबूत रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें