Get App

Ola Electric Share: अपना बैटरी सेल लगाकर 20% तक लागत घटाएगी ओला, भाविश अग्रवाल ने बताई योजना

Ola Electric Share: अपनी बैटरी सेल बनाने की तैयारी में जुटी Ola Electric को इससे लागत घटाने में मदद मिल सकती है। भाविश अग्रवाल के मुताबिक, प्रोडक्शन तय स्तर पर पहुंचने के बाद कंपनी 20% तक बचत कर सकती है। लेकिन इसके लिए मैन्युफैक्चरिंग यील्ड बढ़ाना बड़ी चुनौती है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 8:55 PM
Ola Electric Share: अपना बैटरी सेल लगाकर 20% तक लागत घटाएगी ओला, भाविश अग्रवाल ने बताई योजना
ओला का स्टॉक बुधवार को 2.23% की गिरावट के साथ 32.50 रुपये पर बंद हुआ।

Ola Electric Share: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Ola Electric अपनी बैटरी खुद बनाने की तैयारी में है। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भाविश अग्रवाल का कहना है कि सही स्तर पर प्रोडक्शन पहुंचने के बाद इससे लागत में करीब 20% तक की बचत हो सकती है। इससे कंपनी को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और लागत पर बेहतर नियंत्रण मिलेगा।

12 नवंबर को Q2 FY27 के नतीजों पर हुई कॉन्फ्रेंस कॉल में अग्रवाल ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि फिलहाल कंपनी बाहरी सप्लायर्स से 2170 बैटरी सेल खरीदती है। अब वह अपनी LFP (लिथियम आयरन फॉस्फेट) सेल का उत्पादन बढ़ा रही है।

इसी वित्त वर्ष में स्कूटर में लगेंगी अपनी सेल

ओला इलेक्ट्रिक की योजना वित्त वर्ष 2027 के अंत तक अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्वदेशी LFP सेल लगाने की है। कंपनी ने बताया कि उसकी LFP टेक्नोलॉजी तैयार है और इस तिमाही से प्रोडक्शन बढ़ाने का काम शुरू हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें