Get App

Ola Electric Block Deal: फाउंडर भाविश अग्रवाल ने बेचे 2.6 करोड़ शेयर, 1 साल में 65% क्रैश हो चुका है स्टॉक

Ola Electric Block Deal: ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने 2.6 करोड़ शेयर बल्क डील में बेचे हैं। कमजोर बिक्री, घटा रेवेन्यू गाइडेंस और लगातार गिरते शेयर प्राइस के बीच स्टॉक एक साल में करीब 65 प्रतिशत टूट चुका है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 7:59 PM
Ola Electric Block Deal: फाउंडर भाविश अग्रवाल ने बेचे 2.6 करोड़ शेयर, 1 साल में 65% क्रैश हो चुका है स्टॉक
Ola Electric Mobility Ltd का शेयर मंगलवार को BSE पर 8.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹34.20 पर बंद हुआ।

Ola Electric Block Deal: ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric Mobility Ltd) के को फाउंडर भाविश अग्रवाल ने मंगलवार, 16 दिसंबर को कंपनी के 2.6 करोड़ शेयर बल्क डील के जरिए बेचे। यह बिक्री कंपनी में उनकी कुल हिस्सेदारी का करीब 0.6 प्रतिशत है।

शेयर औसतन ₹34.99 प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए। इस डील की कुल वैल्यू करीब ₹92 करोड़ रही। सितंबर 2025 तक भाविश अग्रवाल के पास Ola Electric में 30.02 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सितंबर तिमाही में घाटा घटा

सितंबर तिमाही में Ola Electric का नेट लॉस घटकर ₹418 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹495 करोड़ का घाटा हुआ था। हालांकि रेवेन्यू में बड़ी गिरावट देखने को मिली। यह सालाना आधार पर 43.2 प्रतिशत गिरकर ₹690 करोड़ रह गया, जो पिछले साल ₹1,214 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें