ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में आज अच्छी तेजी दिख रही है। दरअसल त्योहारों में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री अच्छी हो रही है। ओला इलेक्ट्रिक में एक्शन दिख रहा है। कंपनी के लिए त्योहारों की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। EV 2W में कंपनी की लीडरशिप मजबूत बनी हुई है। 14 अक्टूबर तक इस महीने 15,672 रजिस्ट्रेशन हुए है। अक्टूबर में कंपनी का मार्केट शेयर 27 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी पर पहुंच गया है। ओला S1 के बढ़ते पोर्टफोलियो से कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ा है। कंपनी अपना सर्विस नेटवर्क बढ़ा रही है। दिसंबर तक सर्विस सेंटर दोगुना बढ़ाकर 1000 करने की योजना है। कंपनी 2025 तक 10000 सेल्स और सर्विस पार्टनर जोड़ेगी। कंपनी का कहना है कि इस त्यौहारी सीजन में दिवाली तक इसी गति को जारी रखने का लक्ष्य है।
