Get App

Ola Electric के शेयर खरीदें या बेचें, Q1 रिजल्ट के बाद इन बातों पर लें फैसला

Ola Electric News: जून तिमाही के कारोबारी नतीजे आने के बाद ओला इलेक्ट्रिक के शेयर आज धड़ाम हो गए लेकिन निचले स्तर से इसने जोरदार वापसी की और काफी घाटा रिकवर कर लिया। इसके शेयरों की खरीदारी से पहले जान लें इसके कारोबारी नतीजे की पॉजिटिव और निगेटिव बातें और चेक करें कि इसके शेयरों की चाल अब तक कैसी रही है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 10, 2026 पर 12:19 PM
Ola Electric के शेयर खरीदें या बेचें, Q1 रिजल्ट के बाद इन बातों पर लें फैसला
मार्च महीने के रिकॉर्ड निचले स्तर से ताबड़तोड़ रिकवरी के बावजूद Ola Electric के शेयरों ने निवेशकों को काफी तगड़ा शॉक दिया है।

Ola Eletcric Share Price: जून तिमाही में सालाना आधार पर रेवेन्यू में गिरावट ने शुरुआती कारोबार में कमजोर सेंटिमेंट ने ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों को तोड़ दिया। हालांकि निचले स्तर पर इसने तेजी से रिकवरी की और मार्केट में बढ़ते दबदबे और घाटे में कमी का जश्न मनाया। हालांकि अब भी यह कमजोर स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 2.05% की गिरावट के साथ ₹40.23 के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 6.06% टूटकर ₹38.58 तक आ गया था, जिससे यह 6.25% रिकवर होकर ₹40.99 तक पहुंचा था। आज मार्केट में शुरुआती कारोबार में माहौल की बात करें तो जियो-पॉलिटिकल टेंशन के चलते बिकवाली का दबाव दिखा था।

Ola Electric के नतीजे की क्या है पॉजिटिव-निगेटिव बातें

पॉजिटिव बातें

1.जून तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का कंसालिडेटेड लॉस सालाना आधार पर ₹428 करोड़ और तिमाही आधार पर ₹500 करोड़ से घटकर ₹336 करोड़ पर आ गया।

2.ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी का ईबीआईटीडीए लॉस भी ₹281 करोड़ से घटकर ₹165 करोड़ रह गया।

3.ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 45.05% घटकर ₹455 करोड़ रह गया लेकिन तिमाही आधार पर यह ₹265 करोड़ से 71.70% ऊपर चढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें