ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के फाउंडर और प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने कंपनी में अपनी करीब एक फीसदी हिस्सेदारी बेची है। उन्होंने 17 दिसंबर को ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिए यह हिस्सेदारी बेची। उन्होंने लगातार दूसरे दिन कंपनी के शेयर बेचे। इसका असर कंपनी के शेयरों की कीमतों पर पड़ा। शेयर की कीमत 4.87 फीसदी गिरकर 32.80 रुपये पर आ गई। यह शेयर के प्राइस का अब तक का सबसे निचला स्तर है।
