Ola Electric share: ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में आज 27 नवंबर को 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। यह स्टॉक BSE पर 88.16 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने हाल ही में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। इस खबर के बाद स्टॉक को लेकर सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 38,885 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 157.53 रुपये और 52-वीक लो 66.60 रुपये है।
