Get App

30 रुपये पर आ जाएगा ₹150 वाला शेयर? ब्रोकरेज ने Q4 नतीजों के बाद दी बड़ी गिरावट की चेतावनी

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक के शेयर आज 30 मई को 4.5 फीसदी गिरकर 50.97 रुपये के भाव पर आ गए। यह इसके 76 रुपये के आईपीओ प्राइस से भी करीब 33 फीसदी नीचे है। कंपनी के शेयरों में इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह रही इसके मार्च तिमाही के खराब नतीजे, जिसने निवेशकों और मार्केट एक्सपर्ट्स को निराश किया

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड May 30, 2025 पर 7:02 PM
30 रुपये पर आ जाएगा ₹150 वाला शेयर? ब्रोकरेज ने Q4 नतीजों के बाद दी बड़ी गिरावट की चेतावनी
Ola Electric Shares: कोटक ने ओला इलेक्ट्रिक के लिए 30 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है

9 अगस्त 2024। शेयर बाजार में एक कंपनी की लिस्टिंग होती है। नाम था ओला इलेक्ट्रिक। करीब 76 रुपये का यह शेयर बिना किसी प्रीमियम के सपाट भाव पर लिस्ट होता है। लेकिन इसके बाद शेयर में पांचवा गियर लगता है और महज 8 कारोबारी दिन में इसका भाव 100% से ज्यादा भी बढ़ जाता है। 20 अगस्त 2024 को यह शेयर 157.53 रुपये के अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच जाता है। लेकिन यही इस तेजी पर ब्रेक लग जाता है। हालात ये आ गए हैं कि अब जानी-मानी ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशन इक्विटीज ने इस शेयर के 30 रुपये तक गिरने की भविष्यवाणी कर दी है। कोटक की इस रिपोर्ट और कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजों के बाद आज 30 मई को ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 4.5 फीसदी गिर गए। कारोबार के दौरान तो यह समय यह 10% तक गिर गया था।

आखिर ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में इतनी गिरावट क्यों आई? ब्रोकरेज फर्म Kotak ने इसे बेचने की सलाह क्यों दी? कंपनी के EV प्लान्स कितने भरोसेमंद हैं? और क्या ये स्टॉक वाकई अब निवेश के लायक है? आइए विस्तार से जानते हैं।

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर आज 30 मई को 4.5 फीसदी गिरकर 50.97 रुपये के भाव पर आ गए। यह इसके 76 रुपये के आईपीओ प्राइस से भी करीब 33 फीसदी नीचे है। कंपनी के शेयरों में इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह रही इसके मार्च तिमाही के खराब नतीजे, जिसने निवेशकों और मार्केट एक्सपर्ट्स को निराश किया।

ओला इलेक्ट्रिक ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध घाटा लगभग दोगुना बढ़कर 870 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल मार्च तिमाही में इसका घाटा 416 करोड़ रुपये रहा था। इससे भी ज्यादा निराशा वाली बात ये रही कि कंपनी के रेवेन्यू में भी सालाना आधार पर 62 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें