Get App

Ola Electric Shares: 20 रुपये तक गिर सकता है ओला का शेयर, ब्रोकरेज की बड़ी चेतावनी, शेयर 6% धड़ाम

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में आज 16 फरवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर बाजार खुलते ही करीब 6 प्रतिशत तक टूटकर 28.81 रुपये के स्तर पर आ गए। यह इसका पिछले एक साल का सबसे निचला स्तर यानी 52-वीक लो है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 11:28 AM
Ola Electric Shares: 20 रुपये तक गिर सकता है ओला का शेयर, ब्रोकरेज की बड़ी चेतावनी, शेयर 6% धड़ाम
Ola Electric Shares: पिछले एक साल में ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 52% से ज्यादा टूट चुका है

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में आज 16 फरवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर बाजार खुलते ही करीब 6 प्रतिशत तक टूटकर 28.81 रुपये के स्तर पर आ गए। यह इसका पिछले एक साल का सबसे निचला स्तर यानी 52-वीक लो है। पिछले एक साल में ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 52% से ज्यादा टूट चुका है।

यह गिरावट कंपनी के दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद आई। ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने शेयर की रेटिंग घटा दी है और इसके टारगेट प्राइस में भी 60% की बड़ी कटौती की गई है।

‘बाय’ से ‘सेल’ में बदली रेटिंग

एमके ग्लोबल ने ओला इलेक्ट्रिक के शेयर को पहले ‘बाय’ की रेटिंग दी थी। लेकिन दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद अब इसे घटाकर ‘सेल’ कर दिया गया है। साथ ही इसके टारगेट प्राइस को 50 रुपये से घटाकर 20 रुपये कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें