Get App

Om Power Transmission की शानदार शुरुआत, शेयर 6% तक बढ़त में लिस्ट; तुरंत हिट किया अपर सर्किट

Om Power Transmission Listing: कंपनी के IPO में 132.56 करोड़ रुपये के 76 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही 17.50 करोड़ रुपये के 10 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.54 गुना सब्सक्राइब हुआ

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 17, 2026 पर 4:05 PM
Om Power Transmission की शानदार शुरुआत, शेयर 6% तक बढ़त में लिस्ट; तुरंत हिट किया अपर सर्किट
Om Power Transmission का 150.06 करोड़ रुपये का IPO 3.33 गुना भरा था।

ओम पावर ट्रांसमिशन की 17 अप्रैल को शेयर बाजार में लिस्टिंग अच्छी रही। शेयर BSE पर लगभग 3.5 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 181.10 रुपये पर और NSE पर 6 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 186 रुपये पर लिस्ट हुआ। BSE पर तुरंत ही इसमें 5 प्रतिशत का उछाल आया और 190.15 रुपये पर अपर सर्किट लगा। NSE पर शेयर लिस्टिंग प्राइस से 4 प्रतिशत बढ़त के साथ 193.75 रुपये पर सेटल हुआ।IPO के तहत फाइनल इश्यू प्राइस 175 रुपये था।

कंपनी का 150.06 करोड़ रुपये का IPO 3.33 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.65 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 7.06 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.54 गुना सब्सक्राइब हुआ। IPO में 132.56 करोड़ रुपये के 76 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही 17.50 करोड़ रुपये के 10 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा।

Om Power Transmission एक पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है। यह हाई-वोल्टेज और एक्स्ट्रा-हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइंस, सबस्टेशनों और अंडरग्राउंड केबलिंग प्रोजेक्ट्स के एग्जीक्यूशन में माहिर है। ये प्रोजेक्ट टर्नकी बेसिस पर पूरे किए जाते हैं, जिनमें डिजाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई, इरेक्शन, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग, कमीशनिंग और संचालन और रखरखाव (O&M) सेवाएं कवर होती हैं। ओम पावर ट्रांसमिशन के प्रमोटर कल्पेश धनजीभाई पटेल, कनुभाई पटेल और वसंतकुमार नारायणभाई पटेल हैं।

IPO के पैसों का कैसे करेगी इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें