Stocks to Watch: आज 17 अप्रैल को Wipro, HDFC Life, Angel One समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर, दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव

Stocks to Watch: मेनबोर्ड सेगमेंट में आज शुक्रवार को ओम पावर ट्रांसमिशन की लिस्टिंग होने वाली है। अरबिंदो फार्मा के शेयर बायबैक, मुथूट फाइनेंस के डिविडेंड और पशुपति कॉटस्पिन के स्टॉक स्प्लिट के ​लिए 17 अप्रैल एक्स-डेट है।

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 8:48 AM
Story continues below Advertisement
आज जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, बजाज कंज्यूमर केयर, आदित्य बिड़ला मनी समेत कई कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी होंगे।

शुक्रवार, 17 अप्रैल को विप्रो, HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एंजेल वन, आरवीएनएल, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, बजाज कंज्यूमर केयर, मस्टेक समेत कई शेयर फोकस में रहने वाले हैं। इनमें से कुछ कंपनियां आज, गुरुवार को तिमाही नतीजे जारी करने वाली हैं। वहीं कुछ ने एक दिन पहले तिमाही नतीजे जारी किए थे, नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य तरह के ​डेवलपमेंट्स पर शेयर बाजारों को जानकारी दी थी। इन पर बाजार आज प्रतिक्रिया देगा। इसके अलावा मेनबोर्ड सेगमेंट में ओम पावर ट्रांसमिशन की लिस्टिंग होने वाली है। किन शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, आइए जानते हैं...

आज इन कंपनियों के नतीजे

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, बजाज कंज्यूमर केयर, आदित्य बिड़ला मनी, मस्टेक, ब्लू ब्लेंड्स (इंडिया), इको होटल्स एंड रिजॉर्ट्स, हैथवे केबल एंड डेटाकॉम, इंफोमीडिया प्रेस


18 अप्रैल को इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

HDFC Bank, ICICI Bank, यस बैंक, भारत कोकिंग कोल, नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट्स, शुक्राचार्य पावर कॉरपोरेशन

इन शेयरों पर रहेगी नजर

Wipro: जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 1.9% गिरकर ₹3,501.8 करोड़ रहा। रेवेन्यू 7.7% बढ़कर ₹24,236.3 करोड़ रहा। ऑपरेटिंग मार्जिन 20 bps गिरकर 17.3% रहा। बोर्ड ने टेंडर ऑफर के जरिए ₹250 प्रति शेयर की दर से ₹15,000 करोड़ तक के 60 करोड़ शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

HDFC Life Insurance Company: मार्च 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 4.65% बढ़कर ₹497.5 करोड़ रहा। नेट प्रीमियम इनकम 9% बढ़कर ₹25,998.4 करोड़ रही। नेट कमीशन 7.8% बढ़कर ₹2,784.8 करोड़ रहा। बोर्ड ने प्रेफरेंशियल बेसिस पर HDFC Bank को ₹688.52 प्रति शेयर की दर से ₹1,000 करोड़ के 1.45 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर ₹2.10 के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।

Waaree Renewable Technologies: Q4 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 66% बढ़कर ₹155.7 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 131.3% बढ़कर ₹1,102.4 करोड़ हो गया।

Angel One: Q4 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 83.5% बढ़कर ₹320.2 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 38.2% बढ़कर ₹1,459.4 करोड़ हो गया। कंपनी के बोर्ड ने NCDs के जरिए ₹1,500 करोड़ तक की रकम जुटाने को मंजूरी दे दी है।

VST Industries: Q4 में मुनाफा सालाना आधार पर 120.2% बढ़कर ₹116.7 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 30.9% बढ़कर ₹457 करोड़ हो गया।

CESC: CESC ने ग्रिड से जुड़े विंड-सोलर हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट्स से बिजली खरीदने के लिए 4 कंपनियों-Vismaya Renewables India Project, Hexa Climate Solutions, Purvah Green Power, और Sprng Energy के साथ बिजली खरीद समझौते (PPAs) किए हैं।

Rail Vikas Nigam: कंपनी, भद्रक-विजयनगरम सेक्शन पर नेरगुंडी-बारांग और खुर्दा रोड-विजयनगरम के बीच तीसरी और चौथी लाइन के निर्माण के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (L1) के तौर पर उभरी है। इस काम में EPC मोड पर अहम पुलों का निर्माण भी शामिल है। इस प्रोजेक्ट की वैल्यू ₹967.92 करोड़ है।

Axis Bank: बैंक का बोर्ड 25 अप्रैल को, मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और वित्त वर्ष 2026 के वित्तीय नतीजों की घोषणा करेगा। साथ ही इक्विटी शेयर या अन्य इंस्ट्रूमेंट्स जारी करके फंड जुटाने के विकल्प पर विचार करेगा।

Kalyani Steels: बाल मुकुंद माहेश्वरी ने कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के पद से इस्तीफा दे दिया है। यह 8 मई से प्रभावी होगा।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

बल्क और ब्लॉक डील्स

Sudarshan Chemical Industries: निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने कंपनी में 13.82 लाख शेयर 111.95 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। Theleme India Master Fund ने 4 लाख शेयर 32.4 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। वहीं प्रमोटर राहुल प्रदीप राठी, प्रदीप रामविलास राठी और अनुज नारायणदास राठी ने 3 प्रतिशत हिस्सेदारी 191.09 करोड़ रुपये में बेच दी।

Ind-Swift Laboratories: HCP Investments ने कंपनी में 4.77 लाख शेयर ₹6.86 करोड़ में बेचे। इसके अलावा 5 लाख शेयर ₹6.9 करोड़ में बेचे।

M & B Engineering: अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी ने M & B Engineering से अपनी पूरी 12.91 लाख शेयरों की हिस्सेदारी 41.91 करोड़ रुपये में बेच दी। 360 ONE Asset Management इस सौदे में मुख्य खरीदार रही, जिसने 41.09 करोड़ रुपये में 12.66 लाख शेयर खरीदे।

Zee Entertainment Enterprises: वैनगार्ड इंटरनेशनल वैल्यू फंड ने कंपनी में 49.58 लाख शेयर 39.84 करोड़ रुपये में बेच दिए।

बायबैक, डिविडेंड, स्प्लिट के लिए इन शेयरों की एक्स-डेट

अरबिंदो फार्मा

मुथूट फाइनेंस

पशुपति कॉटस्पिन

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।