OMC Stocks : क्रूड की बढ़ती कीमतों के बावजूद रिटेल दाम नहीं बढ़ने का असर OMCs पर दिखने लगा है। OMCs अब रिफाइनरीज को डिस्काउंटेड रेट की पेमेंट करेंगी। क्रूड की तेजी BPCL,HPCL,IOC,MRPL और चेन्नई पेट्रो जैसी OMC कंपनियों पर भारी पड़ रही है। OMCs के डीरेगुलेशन के नियम टूटने से ये कंपनियां डिस्काउंट पर प्रोडक्ट बेचने के लिए मजबूर हैं। ग्राहकों को ऊंची कीमतों से बचाने के लिए लागत से कम भाव पर बिक्री की जा रही है। इन कंपनियों के इंपोर्ट पैरिटी के मुकाबले 60 रुपए प्रति लीटर तक का डिस्काउंट देना पड़ रहा है।
बता दें कि ग्लोबल क्रूड के भाव 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकलने के बावजूद रिटेल कीमतें नहीं बढ़ी हैं। महंगाई बढ़ने से रोकने के लिए OMCs घाटा उठा रही हैं।
OMCs में किसे ज्यादा नुकसान?
डिस्काउंट पर प्रोडक्ट बेचने के स्टैंडअलोन रिफाइनरी मसलन MRPL और CPCL (चेन्नई पेट्रो) को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। ये कंपनियां अपने प्रोडक्ट OMCs के जरिये बेचती हैं। ये स्टैंडअलोन रिफाइनरीज, OMCs को रिफाइनरी ट्रांसफर प्राइस चुकाती हैं। बता दें कि रिफाइनरी ट्रांसफर प्राइस वह इंटरनल प्राइस होती है जिस प्राइस पर रिफाइनर OMCs को प्रोडक्ट बेचती हैं।
एक अप्रैल 2026 को पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि सरकारी OMCs को पेट्रोल पर 24.40 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 104.99 रुपए प्रति लीटर की अंडर रिकवरी हो रही है। OMCs चाहती हैं कि बढ़ी हुई लागत का बोझ पूरे इकोसिस्टम पर पड़े।
फिलहल बीपीसीएल के शेयर एनएसई पर 0.05 रुपए यानी 0.02 फीसदी की कमजोरी के साथ 277 रुपए के आसपास कारोबार कर रहे हैं। आज का इसका दिन का हाई 278.65 रुपए और दिन का हाई 272.15 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 391.65 रुपए और 52 वीक लो 262.00 रुपए है। यह स्टॉक 1 हफ्ते में 1.01 फीसदी और 1 महीने में 21 फीसदी से ज्यादा टूटा है। 1 साल में इसमें 0.50 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
एचपीसीएल का शेयर 3.00 रुपए यानी 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 329 रुपए के आसपास दिख रहा है। इसका इंट्राडे हाई 329.15 रुपए और इंट्राडे लो 317.75 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 2.18 फीसदी और 1 महीने में 19 फीसदी टूटा है। 1 साल में इसने 8.47 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। आईओसी का शेयर भी 0.61 रुपए यानी 0.45 फीसदी की कमजोरी के साथ 133 रुपए के आसपास दिख रहा है। इसका इंट्राडे हाई 134.40 रुपए और इंट्राडे लो 130.51 रुपए है।
MRPL का शेयर 2.84 रुपए यानी 1.56 फीसदी की कमजोरी के साथ 180 रुपए के नीचे दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 183.19 रुपए और दिन का लो 177.80 रुपए है। चेन्नई पेट्रो के शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। यह शेयर 44.40 रुपए यानी 4.30 फीसदी की कमजोरी के साथ 987 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का लो 979.25 रुपए और दिन का हाई 1,018 रुपए है।