Trading plan : निफ्टी में लॉन्ग रहें और गिरावट में लॉन्ग सौदे बढ़ाएं, 23500 के टारगेट मुमकिन

Trading plan : ईरान-US के बीच युद्धविराम की खबरों से फिर बाजार में तेजी आई है। बाजार ने वैसे भी गिरना बंद कर दिया था। गुरुवार से इस बाजार में टेक्स्चर बदलने की बात की थी। आज सुबह भी यही नजरिया था कि बड़ी गिरावट आई तो खरीदारी का मौका होगा। सुबह जब बड़ी गिरावट आई तब भी यही नजरिया दोहराया गया था

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 3:21 PM
Story continues below Advertisement
Trading Strategy : अब ये बाजार गिरावट में खरीदारी करने का है। आज RIL की बड़ी गिरावट के बावजूद बाजार में रैली देखने को मिली है

Trading plan : ईरान पर ट्रंप की डेडलाइन से पहले डेडलॉक खत्म होने की उम्मीद में बाजार तेजी से दौड़ा। सेंसेक्स-निफ्टी में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी आई है। निफ्टी 150 अंक से ज्यादा चढ़कर 22900 के करीब कारोबार कर रहा है। HDFC बैंक,एक्सिस बैंक और L&T बाजार में जोश भर रहे हैं । साथ ही बैंक निफ्टी भी 700 अंक उछला है। मिड और स्मॉलकैप में भी अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। फिलहाल 2 बजे के आसपास निफ्टी 164.25 अंक यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 22,885 के आसपास और सेंसेक्स 515.60 अंक यानी 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 73,835 के करीब कारोबार कर रहा है।

ईरान ने माना है कि US के साथ सीजफायर पर बातचीत हो रही है। उसने कहा है कि पाकिस्तान के प्रस्ताव की समीक्षा जारी है। लेकिन अस्थाई सीजफायर से इनकार करते हुए ईरान ने कहा है कि धमकी और दबाव के आगे नहीं झुकेंगे,अस्थाई युद्धविराम के बदले होर्मुज नहीं खोलेंगे।

बाजार: बॉटम के संकेत


ऐसे में बाजार की आगे की रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि ईरान-US के बीच युद्धविराम की खबरों से फिर बाजार में तेजी आई है। बाजार ने वैसे भी गिरना बंद कर दिया था। गुरुवार से इस बाजार में टेक्स्चर बदलने की बात की थी। आज सुबह भी यही नजरिया था कि बड़ी गिरावट आई तो खरीदारी का मौका होगा। सुबह जब बड़ी गिरावट आई तब भी यही नजरिया दोहराया गया था। बाजार में बॉटम ऐसे ही बनते हैं। अब ये बाजार गिरावट में खरीदारी करने का है। आज RIL की बड़ी गिरावट के बावजूद बाजार में रैली देखने को मिली है। मिड और स्मॉल कैप ने सबसे पहले रिकवरी दिखाई। Advance/decline आज सुबह से काफी मजबूत है। बैंक निफ्टी की अगुवाई में बड़ी रैली हुई है।

बाजार : अब क्या?

हमारा नजरिया था कि निफ्टी 23,500 और बैंक निफ्टी 53,500 तक जा सकता है। वो नजरिया अभी भी कायम है। बाजार में ट्रेंड में बदलाव को पकड़ना बेहद जरूरी है। अब इस बाजार में गिरावट में खरीदारी पर पैसा बन रहा है हमने 24,800 से 22,200 तक की पूरी मंदी खेली। पिछले हफ्ते हमने शॉर्ट कवर करने को कहा और पिछले गुरुवार से लॉन्ग रहने का नजरिया लिया था।

Market insight : भारत की ग्रोथ से FIIs नाखुश, रिटेल निवेशकों में भी अब दिख रहे थकान के संकेत

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी में अब आज का low नया ट्रेलिंग स्टॉप लॉस होगा। अब लॉन्ग रहें और गिरावट में लॉन्ग सौदे बढ़ाएं। 23,000-23,200 और फिर 23,500 के टारगेट रखेंगे।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

बैंक निफ्टी में भी आज का low नया ट्रेलिंग स्टॉप लॉस होगा। लॉन्ग रहें और 53,500 के टारगेट रखें।

क्लोजिंग पर रणनीति

अगर गुरुवार से लॉन्ग हैं तो बिंदास कैरी करें। अगर आज के निचले स्तरों के करीब का लॉन्ग है तो पुट से हेज करें> बाजार में अभी भी बड़ी वाली तेजी बाकी है। निफ्टी पर 23,500 और बैंक निफ्टी पर 53,500 की चाल शायद अभी बाकी है। अब आज का Low नया ट्रेलिंग स्टॉप लॉस होगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।