गैप-अप के बाद बाजार में रफ्तार कायम है। निफ्टी 100 अंक से ज्यादा चढ़कर 24450 के करीब कारोबार कर रहा है। 1.5 फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ मिडकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी है। लेकिन बैंक निफ्टी में आज दबाव दिख रहा है। क्रूड में भारी गिरावट से OMCs, एविएशन और पेंट शेयरों में तेजी है। हिंद पेट्रो करीब 7 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। BPCL और IOC भी 3 से 4 फीसदी चढ़े हैं। उधर इंटरग्लोब एविशन में 4 फीसदी की तेजी है। साथ ही बर्जर और एशियन पेंट्स भी 2-3 फीसदी मजबूत हैं।