निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार में मंदी में कारोबार, हफ्ते भर में कमाई के लिए एक्सपर्ट्स ने इन स्टॉक्स में कराई जोरदार ट्रेडिंग

Dixon Technologies के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए मानस जायसवाल ने इसमें बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 14036 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए। Dixon Technologies के शेयर में 13650 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 14251 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jun 19, 2025 पर 6:46 PM
Garden Reach Shipbuilders पर JM Financial के आशीष चतुरमोहताने 3148 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आयशर मोटर्स, विप्रो, अपोलो हॉस्पिटल्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और ग्रासिम के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एमएंडएम, बायोकॉन, कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि वेदांता, आरवीएनएल, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, एसबीआई कार्ड और हिंद जिंक में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि साएंट, अदाणी टोटल गैस, वरुण बेवरेजेज, जेएसडब्ल्यू एनर्जी और इरेडा में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एलआईसी, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, ब्लू स्टार और फेडबैंक फाइनेंशियल के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Apollo Hospitals

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि Apollo Hospitals के स्टॉक में जून की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 7000 के स्ट्राइक वाली कॉल 845 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 110/125 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 55 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Dixon Technologies Future


manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Dixon Technologies के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 13650 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 14251 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 14036 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।

शुक्रवार 20 जून को ये 5 स्टॉक्स मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का चार्ट का चमत्कार शेयरः JSW Steel

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में JSW Steel पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 995 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 978 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1035/1040 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

JM Financial के आशीष चतुरमोहता का मिडकैप फंडा स्टॉकः Garden Reach Shipbuilders

JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Garden Reach Shipbuilders के स्टॉक में 3148 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 3500 रुपये का अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।