वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आयशर मोटर्स, विप्रो, अपोलो हॉस्पिटल्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और ग्रासिम के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एमएंडएम, बायोकॉन, कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि वेदांता, आरवीएनएल, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, एसबीआई कार्ड और हिंद जिंक में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि साएंट, अदाणी टोटल गैस, वरुण बेवरेजेज, जेएसडब्ल्यू एनर्जी और इरेडा में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एलआईसी, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, ब्लू स्टार और फेडबैंक फाइनेंशियल के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
