बाजार में आज बढ़त देखने को मिली। निफ्टी और बैंक निफ्टी, सेंसेक्स तेजी के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो एचडीएफसी लाइफ, एलएंडटी टेक सर्विसेस, हुडको, इंडियन बैंक और अंबुजा सीमेंट के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं हिंदुस्तान कॉपर, एचएफसीएल, आईआरएफसी, अदाणी ग्रीन और पेटीएम के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। जबकि ट्रेंट, डॉ रेड्डीज, ओबेरॉय रियल्टी, वोल्टाज और सीईएससी में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। लेकिन कल्याण ज्वेलर्स, ओरैकल फाइनेंशियल, जुबिलेंट फूड, एचसीएल टेक और टीसीएस में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने जुबिलेंट फूड, आईजीएल, भारती एयरटेल और सीजी पावर के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Jubilant Food
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि Jubilant Food के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली पुट खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 680 के स्ट्राइक वाली पुट 15.50 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 22/25 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 9 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से IGL के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 382 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 406 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 397 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का चार्ट का चमत्कार शेयरः Bharti Airtel
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Bharti Airtel पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1623 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1600 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1665 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी का मिडकैप फंडा स्टॉकः CG Power
मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज CG Power के स्टॉक में 629 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में इसमें 700 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)