निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार में मामूली तेजी में कारोबार, एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई जोरदार ट्रेडिंग

Maruti Suzuki के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 12012 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Maruti Suzuki के शेयर में 12240 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 11960 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 23, 2025 पर 6:59 PM
Story continues below Advertisement
SRF पर मिडकैप सेगमेंट से JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने 2598 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

बाजार में आज वोलैटिलिटी देखने को मिली। निफ्टी और सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो कोफोर्ज, परसिस्टेंट सिस्टम्स, केईआई इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट् और पिडीलाइट के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं बिड़लासॉफ्ट, ओरैकल फाइनेंशियल, कोरोमंडल इंटरनेशनल, डिक्सन टेक्नोलॉजीज और एमएंडएम फाइनेंशियल के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। जबकि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, बीपीसीएल, हु़डको, एचपीसीएल और कल्याण ज्वेलर्स में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। लेकिन इंडियामार्ट, कोटक महिंद्रा बैंक, सिटी यूनियन बैंक, वेदांता और एचसीएल टेक में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने यूपीएल, मारुति सुजुकी, संवर्धन मदरसन और एसआरएफ के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः UPL

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि UPL के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 560 के स्ट्राइक वाली कॉल 7.10 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 11/14 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 3 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Maruti Suzuki Future


Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Maruti Suzuki के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 12240 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 11960 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 12012 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

Technical View: निफ्टी बढ़त के साथ 23,200 के ऊपर बंद, आगे के सत्र में रेंजबाउंड एक्शन की उम्मीद

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का चार्ट का चमत्कार शेयरः Samvardhana Motherson

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Samvardhana Motherson पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 145 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 138 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 155 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

JM Financial के आशीष चतुरमोहता का मिडकैप फंडा स्टॉकः SRF

JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज SRF के स्टॉक में 2598 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।