Get App

निफ्टी पर ट्रेडिंग के लिए 3 एक्सपर्ट्स की राय और जानें आज किन स्टॉक्स में होगी जोरदार कमाई

विकास सालुंखे ने कहा कि EIH में 210 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी और कहा कि इसमें 120 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 20, 2022 पर 1:32 PM
निफ्टी पर ट्रेडिंग के लिए 3 एक्सपर्ट्स की राय और जानें आज किन स्टॉक्स में होगी जोरदार कमाई
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर है जहां दांव लगाकर तगड़ी कमाई की जा सकती है

सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े गेम शो खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते हमारे साथ Nirmal Bang के विकास सालुंखे, Arihant Capital के रत्नेश रोयल और EQUINOX Research के पंकज रांदड़ मुकाबला कर रहे हैं। इस मुकाबले में कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप चाहें तो पैसा बना सकते हैं।

Arihant Capital के रत्नेश रोयल की निफ्टी पर राय

Arihant Capital के रत्नेश रोयल ने कहा अगर आज निफ्टी 17880 या 17890 के ऊपर क्लोजिंग दिखाता है तो हमें इसमें अगले सत्र में 17980 तक का उछाल देखने को मिल सकता है। इसलिए निफ्टी में आज की क्लोजिंग का स्तर काफी अहम होगा। इसमें 17810 के स्टॉपलॉस के साथ तेजी का कॉल लिया जा सकता है।

EQUINOX Research के पंकज रांदड़ की निफ्टी पर राय

EQUINOX Research के पंकज रांदड़ ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा यदि निफ्टी आज 17930 का लेवल ब्रेक कर देता है और इस स्तर के ऊपर 10 मिनट से ज्यादा समय तक टिक जाता है तो इसमें 18000 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं। बैंक निफ्टी पर फिलहाल सतर्क रवैया अपनाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें