Top 4 Intraday Stocks: मंथली एक्सपायरी के दिन नहीं गैप-अप टिका। निफ्टी ऊपरी स्तरों से करीब 100 प्वाइंट फिसलकर फ्लैट कारोबार करता रहा। बैंक निफ्टी भी ऊपर से 350 प्वाइंट फिसल गया। मिडकैप और स्मॉलकैप भी एक छोटे दायरे में नजर आया। वहीं INDIA VIX 4% नीचे फिसल गया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने ट्रेंट पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने जुबिलेंट फूड पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए वोल्टाज पर दांव लगाया। जबकि शरद अवस्थी ने एमटार टेक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Trent
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Trent के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 5700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 231 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 310 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 174 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Jubilant Food में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Jubilant Food में 665 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 685 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 658 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Voltas
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने Voltas पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Voltas में 1267 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1270 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1260 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - MTAR Tech
SMIFS के शरद अवस्थी ने मिडकैप सेगमेंट से MTAR Tech का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि MTAR Tech के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1658 स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर शॉर्ट से मध्यम अवधि में 2000 रुपये का अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)