Get App

मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव, एक्सपर्ट्स ने कमाई के लिए इन 4 स्टॉक्स में लगाया दांव

Trent के स्टॉक में manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 5700 के स्ट्राइक वाली कॉल 231 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 310 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 174 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड May 29, 2025 पर 11:54 AM
मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव, एक्सपर्ट्स ने कमाई के लिए इन 4 स्टॉक्स में लगाया दांव
MTAR Tech पर SMIFS के शरद अवस्थी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1658 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: मंथली एक्सपायरी के दिन नहीं गैप-अप टिका। निफ्टी ऊपरी स्तरों से करीब 100 प्वाइंट फिसलकर फ्लैट कारोबार करता रहा। बैंक निफ्टी भी ऊपर से 350 प्वाइंट फिसल गया। मिडकैप और स्मॉलकैप भी एक छोटे दायरे में नजर आया। वहीं INDIA VIX 4% नीचे फिसल गया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने ट्रेंट पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने जुबिलेंट फूड पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए वोल्टाज पर दांव लगाया। जबकि शरद अवस्थी ने एमटार टेक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Trent

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Trent के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 5700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 231 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 310 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 174 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Jubilant Food Future

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Jubilant Food में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Jubilant Food में 665 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 685 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 658 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें