Top 4 Intraday Stocks: - तेज उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी हल्की खरीदारी के साथ 24600 के ऊपर टिका है। RIL, M&M, टाटा स्टील और ITC सहारा दे रहे हैं। वहीं HDFC बैंक और इंफोसिस दबाव बना रहे हैं। बैंक निफ्टी में कमजोरी के साथ कारोबार दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप दिन के ऊपरी स्तर पर नजर आ रहे हैं। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए राजेश सातपुते ने हीरो मोटोकॉर्प पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने एचडीएफसी बैंक पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए आयशर मोटर्स पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने अंबर एंटरप्राइजेज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
