वीकली एक्सपायरी पर बाजार में दबाव बना हुआ है। फेड के फैसले की वजह से बाजार में नरमी का रुख है। वीकली एक्सपायरी के वजह से भी बाजार में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। निफ्टी 17600 के नीचे फिसल गया है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत हैं। प्रशांत ने आज बाजार पर राय, दमदार कॉल्स के साथ ही कमाई का एक सस्ता ऑप्शन भी बताया।
NIFTY BANK में राइटर्स की रेंज
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 40800, 40900 और 41000 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 40500, 40400 और 40300 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
NIFTY में राइटर्स की रेंज
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17600, 17700 और 17800 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17500, 17400 और 17300 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
बता दें कि इंडेक्स या शेयर में ऑप्शन के तहत किसी स्ट्राइक पर कॉल या पुट ट्रेड लेने वाले ट्रेडर्स को राइटर्स कहते हैं।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत की बाजार पर राय
प्रशांत ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि इसमें 17665 का अहम लेवल था जो कि टूट गया है लिहाजा इसमें अगला सपोर्ट 17380 का सपोर्ट नजर आ रहा है लिहाजा इसमें हमारी मंदी की राय होगी। निफ्टी में 17700 के स्टॉपलॉस के साथ 17300 से 17380 के टारगेट जोन के लिए बिकवाली करने की सलाह होगी।
प्रशांत ने कहा कि आज उनका बैंक निफ्टी में मंदी का नजरिया है। इसमें आज गिरावट देखने को मिल सकती है। इसमें 40586 के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 39900 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इस ट्रेड में 40800 पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
प्रशांत सावंत के दमदार कॉल्स
ICICI Bank Sep Fut : खरीदें- 899 रुपये, लक्ष्य-920 से 950 रुपये, स्टॉपलॉस-860 रुपये
IEX Sep Fut : खरीदें- 150 रुपये, लक्ष्य- 168 से 190 रुपये, स्टॉपलॉस-142 रुपये
सस्ता ऑप्शन दिलाएगा तगड़ा मुनाफाः Bajaj Finance
आज प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन बताने के लिए फाइनेंस सेक्टर का स्टॉक चुना। उन्होंने कहा कि बजाज फाइनेंस में सस्ता ऑप्शन लेने पर अच्छी कमाई हो सकती है। प्रशांत ने कहा कि बजाज फाइनेंस की अक्टूबर की एक्सपायरी की 8000 के स्ट्राइक वाली कॉल 233 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें 390 से 450 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि इसमें 125 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )