सिर्फ 3 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 10% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर खेला दांव

ONGC पर यस सिक्योरिटीज के लक्ष्मीकांत शुक्ला ने 332 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 352 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। NTPC पर फिनबर्ग मैनेजमेंट की मधु बंसल ने 394 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 430 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Jul 25, 2024 पर 11:54 AM
Welspun Living पर मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने 182 रुपये के लेवल पर 198 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते यस सिक्योरिटीज के लक्ष्मीकांत शुक्ला, फिनबर्ग मैनेजमेंट की मधु बंसल और मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर लक्ष्मीकांत शुक्ला के सुझाये स्टॉक्स ने 4.45% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर मधु बंसल के सुझाये स्टॉक्स ने 2.6% का निगेटिव रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 10.3% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    यस सिक्योरिटीज के लक्ष्मीकांत शुक्ला का कमाईवाला शेयरः BUY ONGC


    लक्ष्मीकांत शुक्ला ने इस स्टॉक में 332 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 352 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 319 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    फिनबर्ग मैनेजमेंट की मधु बंसल का कमाईवाला स्टॉकः BUY NTPC

    मधु बंसल ने इस स्टॉक में 394 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 378 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 430 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY Welspun Living

    अरुण कुमार मंत्री ने इसमें 182 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 198 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 177 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक लेने से होगी तगड़ी कमाई, गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का

    फिनबर्ग मैनेजमेंट की मधु बंसल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Interglobe Aviation

    मधु बंसल ने इस स्टॉक में 4453 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 4270 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 4900 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    फिनबर्ग मैनेजमेंट की मधु बंसल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Apollo Hospitals

    मधु बंसल ने इस स्टॉक में 6408 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 6200 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 7030 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।