खराब ग्लोबल संकेतों ने बाजार का सेंटीमेंट तोड़ा। सेंसेक्स करीब 500 प्वाइंट टूट गया। निफ्टी भी 24300 के नीचे नजर आया। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। INDIA VIX करीब 6% ऊपर चढ़ गया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने पेट्रोनेल एलएनजी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि रचना वैद्य ने हीरो मोटोकॉर्प पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए क्रॉम्प्टन पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने सीसीएल प्रोडक्ट्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Petronet LNG
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Petronet LNG स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 360 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 13 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 6.90 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने Hero MotoCorp पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Hero MotoCorp में 5389 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 5440 से 5460 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5360 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Crompton
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ ने Crompton पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Crompton में 446 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 460 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 440 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः CCL Products
Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से CCL Products का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि CCL Products के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 608 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 710 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )