Get App

सिर्फ 3 दिन में एक एक्सपर्ट ने कमाया 10% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए सभी दिग्गजों ने 7 स्टॉक्स पर खेला दांव

LIC पर LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे ने 1215 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1330 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। CESC पर EQUINOX रिसर्च के पंकज रांदड़ ने 181 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 225 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2024 पर 12:51 PM
सिर्फ 3 दिन में एक एक्सपर्ट ने कमाया 10% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए सभी दिग्गजों ने 7 स्टॉक्स पर खेला दांव
Avanti Feeds पर मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने 711 रुपये के लेवल पर 820 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं जो कि पिछले तीन हफ्तों के विजेता भी हैं। इस हफ्ते LKP सिक्योरिटीज के रुपक डे, EQUINOX रिसर्च के पंकज रांदड़ और मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 5.6% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 10% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 5% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे का कमाईवाला शेयरः BUY LIC

रूपक डे ने इस स्टॉक में 1215 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1330 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1188 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें