Get App

सिर्फ 3 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 4% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर खेला दांव

CDSL पर Angel One के ओशो क्रिशन ने 1614 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1700 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Uno Minda पर wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने 1115 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 1200 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 16, 2025 पर 12:33 PM
सिर्फ 3 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 4% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर खेला दांव
Star Health पर Kotak Securities के अमोल अठावले ने 468 रुपये के लेवल पर 500 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Angel One के ओशो क्रिशन, wavesstrategy.com के आशीष कयाल और Kotak Securities के अमोल अठावले के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ओशो क्रिशन के सुझाये स्टॉक्स ने 4.1% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर आशीष कयाल के सुझाये स्टॉक्स ने 1.02% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमोल अठावले के सुझाये स्टॉक्स ने 1.01% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

Angel One के ओशो क्रिशन का कमाईवाला स्टॉकः BUY CDSL

ओशो क्रिशन ने इसमें 1614 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 1700 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 1570 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें