एक एक्सपर्ट ने 4% से ज्यादा रिटर्न कमाया, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने इन 7 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग
Interglobe Aviation पर EQUINOX Research के पंकज रांदड़ ने 4632 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 5100 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। PG Electroplast पर Prithvi Finmart के हरीश जुजारे ने 974 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 1060 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा
Paytm पर SSJ Finance के विरल छेड़ा ने 976 रुपये के लेवल पर 1060 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते EQUINOX Research के पंकज रांदड़, Prithvi Finmart के हरीश जुजारे और SSJ Finance के विरल छेड़ा के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 4.4% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर हरीश जुजारे के सुझाये स्टॉक्स ने 0.62% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर विरल छेड़ा के सुझाये स्टॉक्स ने 1.7% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Interglobe Aviation
पंकज रांदड़ ने इसमें 4632 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 5100 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 4450 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
Prithvi Finmart के हरीश जुजारे का कमाईवाला शेयरः BUY PG Electroplast
हरीश जुजारे ने इस स्टॉक में 974 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1060 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 940 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
SSJ Finance के विरल छेड़ा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Paytm
विरल छेड़ा ने इस स्टॉक में 976 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 935 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1060 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Prithvi Finmart के हरीश जुजारे का कमाईवाला शेयरः BUY Hitachi Energy
हरीश जुजारे ने इस स्टॉक में 13988 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 14500 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 13080 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
SSJ Finance के विरल छेड़ा का कमाईवाला स्टॉकः BUY IGL
विरल छेड़ा ने इस स्टॉक में 401 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 375 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 465 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Prithvi Finmart के हरीश जुजारे का कमाईवाला शेयरः BUY Lupin
हरीश जुजारे ने इस स्टॉक में 2181 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2280 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 2120 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
SSJ Finance के विरल छेड़ा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Jubilant Food
विरल छेड़ा ने इस स्टॉक में 701 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 660 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 730 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।