Get App

सिर्फ 3 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 7% रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 8 स्टॉक्स पर खेला दांव

Cipla पर शेयरखान के जतिन गेडिया ने 1500 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1557 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Lemon Tree Hotels पर एंजेल वन के ओशो क्रिशन ने 148 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 158 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 11, 2024 पर 1:42 PM
सिर्फ 3 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 7% रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 8 स्टॉक्स पर खेला दांव
India Cements पर LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे ने 304 रुपये के लेवल पर 345 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते शेयरखान के जतिन गेडिया, एंजेल वन के ओशो क्रिशन और LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर जतिन गेडिया के सुझाये स्टॉक्स ने 4.66% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ओशो कृष्णन के सुझाये स्टॉक्स ने 0.72% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 6.91% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

शेयरखान के जतिन गेडिया का कमाईवाला शेयरः BUY Cipla

जतिन गेडिया ने इस स्टॉक में 1500 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1557 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1483 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें