गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक खरीदने से होगी तगड़ी कमाई

Tata Motors के स्टॉक में NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 1030 के स्ट्राइक वाली कॉल 21 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 25 से 30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jul 11, 2024 पर 11:59 AM
Cochin Shipyard पर मार्केट एक्सपर्ट अमर देव सिंह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 2837 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी ऊपरी स्तरों से करीब 150 प्वाइंट फिसला। HDFC BANK, RIL, ICICI BANK और भारती दबाव बना रहे हैं। बैंक निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉल कैप शेयर आज OUTPERFORM रहे हैं। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में आशीष बहेती ने टाटा मोटर्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने ट्रेंट पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए कोल इंडिया पर दांव लगाया। जबकि अमरदेव सिंह ने कोचीन शिपयार्ड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Motors

    NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने Tata Motors स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 1030 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 21 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25 से 30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Trent


    Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Trent पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Trent में 5658 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 5870 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5530 रुपये पर लगाएं।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Coal India

    Trader & Market Expert अमित सेठ ने Coal India पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Coal India में 499 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 510 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 494 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Cochin Shipyard

    मार्केट एक्सपर्ट अमर देव सिंह ने मिडकैप सेगमेंट से Coachin Shipyard का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Coachin Shipyard के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 2837 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।